,

King Cobra: नैनीताल शहर में फिर दिखा किंग कोबरा, घर की छत पर डीटीएच एंटीना के पास मिला विषैला सांप

King Cobra

King Cobra: विरला मार्ग स्थित मकान में किंग कोबरा दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

King Cobra: नैनीताल शहर के विरला मार्ग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान की छत पर लगे डीटीएच एंटीना के पास किंग कोबरा दिखाई दिया। दुनिया के सबसे विषैले और खतरनाक सांपों में शामिल किंग कोबरा को देखकर घर के लोगों और आसपास के निवासियों में दहशत फैल गई। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी निमिष दानू मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया गया और उसे आबादी से दूर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। समय रहते किए गए इस रेस्क्यू से एक बड़ा हादसा टल गया।

King Cobra: ज्योलीकोट से शहर तक बढ़ा किंग कोबरा का मूवमेंट, लोगों में चिंता

King Cobra: स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले किंग कोबरा का मूवमेंट मुख्य रूप से ज्योलीकोट और आसपास के जंगल क्षेत्रों तक ही सीमित रहता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में नैनीताल शहर के भीतर भी इसके दिखाई देने की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे लोगों में चिंता और भय का माहौल है।

कुछ वर्ष पहले मॉल रोड स्थित एक होटल में भी किंग कोबरा मिलने की घटना सामने आई थी। अब एक बार फिर शहर के बीचों-बीच इस विषैले सांप की मौजूदगी ने वन्यजीवों के बदलते व्यवहार और पर्यावरणीय परिस्थितियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जंगलों में बदलती परिस्थितियों और भोजन की तलाश के कारण वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर सकते हैं।

READ ALSO: Samajwadi Party Protest Against Paper Leak Inflation: समाजवादी पार्टी का जिला कार्यालय पर महा-प्रदर्शन: महंगाई, महिला उत्पीड़न और पेपर लीक के खिलाफ खोला मोर्चा; डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन, भारी पुलिस बल तैनात

फिलहाल वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या भगाने का प्रयास न करें और तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया जा सके।

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. 36 में से 20

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 24 सितंबर

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के