By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > Opposition Defections in India : विपक्षी दलों में बगावत, असंतोष या BJP की खरीद-फरोख्त
Pin Postस्वदेश एजेंडा

Opposition Defections in India : विपक्षी दलों में बगावत, असंतोष या BJP की खरीद-फरोख्त

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Last updated: June 17, 2026 9:17 pm
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Share
7 Min Read
Opposition Defections in India unity under threat
Opposition Defections in India unity under threat
SHARE

Opposition Defections in India : देश की राजनीति में इन दिनों दलबदल और विपक्षी दलों में टूट का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है। कई राज्यों में विपक्षी दलों के सांसदों और विधायकों के पाला बदलने की घटनाओं ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। इससे विपक्षी एकता और गठबंधन की मजबूती पर भी सवाल उठने लगे हैं। पहले बंगाल और अब उसके बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी में सांसदों के पाला बदलने की सियासत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई, इससे आगे उत्तरप्रदेश में भी सपा विधायकों, सांसदों के पाला बदलने की अटकलों ने यूपी का राजनीतिक पारा हाई कर दिया है। दरअसल हाल के दिनों में कई क्षेत्रीय दलों और राष्ट्रीय विपक्षी दलों में आंतरिक मतभेद खुलकर सामने आए हैं।

Contents
Opposition Defections in India : ममता के बाद उद्धव की बारी, सपा में भी टूट की तैयारी ?Opposition Defections in India : देश की सियासत में दलबदल का दौर, किसका कितना जोर ?Opposition Defections in India : असंतोष, बगावत और दलबदल, टूट से बढ़ी सियासी हलचलRead More NEET UG 2026 Telegram Ban : परीक्षा सुरक्षा बनाम डिजिटल स्वतंत्रता पर नई बहस

Opposition Defections in India : ममता के बाद उद्धव की बारी, सपा में भी टूट की तैयारी ?

नेताओं के इस्तीफे, गुटबाजी और राजनीतिक निष्ठा बदलने की घटनाओं ने विपक्ष की रणनीति को प्रभावित किया है। इससे अब विपक्ष के सामने एकजुटता बनाए रखने की चुनौती बढ़ गई है। हालांकि विपक्षी दल दलबदल को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते रहे हैं, वहीं सत्तापक्ष इसे नेताओं की वैचारिक सहमति और राजनीतिक विकल्प का हिस्सा करार देता है। ऐसे में आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष अपनी एकता को किस तरह कायम रख पाता है और बदलते राजनीतिक समीकरण देश की राजनीति को किस दिशा में ले जाते हैं। सवाल यह है कि क्या ये घटनाएं विपक्षी एकता को कमजोर करेंगी या फिर नए राजनीतिक समीकरणों को जन्म देंगी ? इसी मुद्दे पर चर्चा करेंगे लेकिन पहले देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट।

Opposition Defections in India : देश की सियासत में दलबदल का दौर, किसका कितना जोर ?

देश की विपक्षी राजनीति में इन दिनों दल-बदल और टूट का मानो सीजन चर रहा है। गठबंधन के कई घटक दलों में आंतरिक असंतोष, बगावत और दल-बदल की राजनीति ने विपक्षी गठबंधन की मजबूती पर तो सवाल खड़े कर ही दिए हैं। साथ ही इस विखंडन ने क्षेत्रीय दलों की एकजुटता और आंतरिक कलह को भी सतह पर ला दिया है। पहले पश्चिम बंगाल में तख्तापलट के बाद ममता बनर्जी की पार्टी खंड खंड हो गई। तो वहीं महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे खेमे में एक बार फिर विखंडन। दावा उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा की टूट का भी किया जा रहा है। दरअसल महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर से उद्धव ठाकरे को बड़ा सियासी झटका लगा है। उद्धव की पार्टी के 6 लोकसभा सांसदों ने अपनी सियासी राह अलग चुन ली है और उन्होंने लोकसभा स्पीकर को भी पत्र सौंप दिया है।

Opposition Defections in India : असंतोष, बगावत और दलबदल, टूट से बढ़ी सियासी हलचल

दावा है कि UBT के कई सांसद और विधायक पाला बदलकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की तैयारी में हैं। शिंदे गुट के नेताओं की माने तो उद्धव गुट के 7 सांसद और करीब 14 से 16 विधायक उनके संपर्क में हैं। इन दावों को और बल उस वक्त मिला जब उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई एक अहम बैठक में कुल 9 लोकसभा सांसदों में से केवल 4 सांसद ही शामिल हुए, 5 नदारद। लेकिन संजय राउत ने इन दावों को सिरे से खारिज किया। भाजपा पर ED-CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दबाव और सांसदों को 50 करोड़ तक के ऑफर का गंभीर आरोप लगाया। उधर शिंदे गुट के नेताओं ने कहा कि असंतुष्ट जनप्रतिनिधियों के लिये शिंदे शिवसेना के दरवाजे हमेशा खुले हैं।

Opposition Defections in India : केजरीवाल, ममता, उद्धव… सपा में टूट के दावों में कितन दम ?

उधर उत्तर प्रदेश में भी अखिलेश यादव को अपनी पार्टी में संभावित टूट की अटकलों का सामना करना पड़ रहा है। योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट का दावा किया है। NDA के मंत्री राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि महाराष्ट्र बंगाल की बात छोड़िये यूपी में पूरी समाजवादी पार्टी बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार बैठी है। राजभर ने एक साल पहले मार्च के एक वीडियो का हवाला भी दिया कि रामगोपाल यादव ने एक पर्ची केंद्रीय गृह मंत्री को दे दी है। हालांकि, राजभर ने कथित पर्ची को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की। उन्होंने यह भी कहा था कि पुराने घोटालों की जांच के दबाव से सपा नेतृत्व परेशान है, जिसके चलते नेता पाला बदल रहे हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी नेतृत्व ने इन दावों को खारिज करते हुए पार्टी को एकजुट बताया है।

ममता बनर्जी की पार्टी से लेकर उद्धव ठाकरे के खेमे तक विपक्षी दलों में टूट के संकट ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। तो वहीं उत्तरप्रदेश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की राजनीति क्षमता और भरोसे को नई हवा दे दी है। अब जिस तरह से विपक्षी गठबंधन के घटक दलों में टूट और दलबदल हो रहा है। राज्यों में क्षेत्रीय दलों के अलग-अलग हित, नेतृत्व की महत्वाकांक्षाएं, आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की रणनीति, INDIA गठबंधन की सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही है। उधर कई सहयोगी दल अब राष्ट्रीय राजनीति से ज्यादा अपने-अपने राज्यों की राजनीतिक मजबूती पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या 2029 की लड़ाई से पहले INDIA गठबंधन घटक दलों के नेताओं को एकजुट रख पाएगा, या फिर सांसद-विधायकों की टूट विपक्षी एकता को और कमजोर करेगी। अब इंडिया गठबंधन के दलों में टूट और भाजपा की रणनीति को लेकर आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरण किस करवट बैठते हैं, इस पर सबकी नजर रहेगी।

Read More NEET UG 2026 Telegram Ban : परीक्षा सुरक्षा बनाम डिजिटल स्वतंत्रता पर नई बहस

TAGGED:Akhilesh Yadav SPBJP Strategyeknath shindeHindi NewsIndia AllianceLok Sabha MPs DefectionMaharashtra PoliticsMamata Banerjee TMCOm Prakash RajbharOpposition DefectionsOpposition LeadersOpposition UnityParty RebellionPolitical CrisisPolitical Defections IndiaPolitical RealignmentSanjay RautTODAY NEWSUddhav Thackeray Shiv Sena UBTUttar Pradesh PoliticsWest Bengal Politics
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

CJP के 'चलो संसद' मार्च में शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ी, केरल भवन के पास धरने के दौरान हंगामा
दिल्लीदेश- विदेश

Shabana Azmi Health : CJP के ‘चलो संसद’ मार्च में शामिल हुईं शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ी, केरल भवन के पास धरने के दौरान मचा हंगामा

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर? RDA ने 38 इमारतों को बताया अवैध, 15 दिन का अल्टीमेटम
Pin Postअग्निपथउत्तर प्रदेश

UP Bulldozer Action : टूटेगा आजम का ‘जौहर’, चलेगा ‘बाबा’ का बुलडोजर, 15 दिन का नोटिस, फिर एक्शन

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
केंद्र की नीतियों के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश नंबर-1, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सुशासन का नया मॉडल बना MP
Pin Postअग्निपथ

MP Governance Model : MP में केंद्र की नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन, जनविश्वास-सुशासन का नया मॉडल

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
बाराबंकी में CM योगी ने किए लोधेश्वर महादेव के दर्शन, लाभार्थियों को करोड़ों की सौगात
उत्तर प्रदेश

CM Yogi Barabanki Visit : बाराबंकी पहुंचे CM योगी, लोधेश्वर महादेव का किया रुद्राभिषेक, योजनाओं के लाभार्थियों को बांटी करोड़ों की सौगात

By Swadesh News

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?