,

बिहार को मिली दिल्ली के लिए दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात, जानें रूट, टाइमिंग और किराया

BY: Yoganand Shrivastva

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहारवासियों को बड़ी सौगात देते हुए चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें से दो ट्रेनें बिहार से दिल्ली के लिए चलाई जा रही हैं—राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) से नई दिल्ली और बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार (दिल्ली) तक। आइए जानते हैं इन ट्रेनों का पूरा रूट, टाइम टेबल और किराया।


1. राजेंद्र नगर टर्मिनल – नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

शुरुआत: 31 जुलाई से
फ्रीक्वेंसी: रोजाना
कुल दूरी: 987 किमी
समय: 17 घंटे 25 मिनट
किराया:

  • स्लीपर क्लास: ₹560
  • जनरल क्लास: ₹325

मुख्य स्टेशन जहां ट्रेन रुकेगी:
पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदारगंज (प्रयागराज), गोविंदपुरी (कानपुर), गाजियाबाद, नई दिल्ली।

टाइमिंग:

  • ट्रेन संख्या 22361:
    शाम 7:45 बजे राजेंद्र नगर से प्रस्थान
    दोपहर 1:10 बजे नई दिल्ली पहुंच
  • वापसी ट्रेन संख्या 22362:
    शाम 7:10 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान
    अगले दिन सुबह 11:45 बजे राजेंद्र नगर टर्मिनल पर आगमन

2. बापूधाम मोतिहारी – आनंद विहार (दिल्ली) अमृत भारत एक्सप्रेस

शुरुआत: 29 जुलाई से
फ्रीक्वेंसी: सप्ताह में दो बार – मंगलवार और शुक्रवार
कुल दूरी: लगभग 22 घंटे 10 मिनट
किराया:

  • स्लीपर क्लास: ₹555
  • जनरल क्लास: ₹325

मुख्य स्टेशन जहां ट्रेन रुकेगी:
सगौली, बेतिया, चनपटिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, सिसवा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, आनंद विहार।

टाइमिंग:

  • ट्रेन संख्या 15567:
    सुबह 8:00 बजे बापूधाम मोतिहारी से प्रस्थान
    अगले दिन सुबह 6:10 बजे आनंद विहार पहुंच
  • वापसी ट्रेन संख्या 15568:
    गुरुवार और रविवार को दोपहर 2:00 बजे आनंद विहार से प्रस्थान
    अगले दिन सुबह 10:40 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंच

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. 1. रायपुर के आसमान में आज…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. प्यारे मियां सेक्स स्कैंडल:…

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…