,

‘झारखंड टाइगर’ ने बदला खेमा, BJP में शामिल होंगे पूर्व सीएम चंपई सोरेन, किया ऐलान

- Advertisement -
Ad imageAd image

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लेकर अब अटकलों का बाजार थम गया है। वो बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। इसको लेकर चंपई सोरेन ने आज चुप्पी तोड़ी। चंपाई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर विश्वास है। हमने बीजेपी में शामिल होने का निर्णय फैसला किया है।

पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने क्या कहा?

चंपई सोरेन ने कहा, “हमने सोचा था कि संन्यास लेंगे, लेकिन जनता की मांग के कारण राजनीति में हूं। अपना संगठन बनाने में समय लगता है। हमने अपनी बात पहले बता दी थी।” गौरतलब है कि चंपई सोरेन का बीजेपी में शामिल होना झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के लिए बड़ा झटका है क्योंकि कुछ ही दिनों में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। वहीं बीजेपी चंपई सोरेन को बड़े आदिवासी नेता के तौर पर पार्टी में शामिल करवाने के लिए काफी उत्साहित है।

30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे चंपई सोरेन

वहीं बीते दिन यानी 26 अगस्त को असम के मुख्यमंत्री अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपई सोरेन जी ने कुछ समय पहले माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की। वे आधिकारिक तौर पर 30 अगस्त को रांची में बीजेपी में शामिल होंगे।

झारखंड की कितनी है आबादी?

साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, झारखंड की आबादी 3 करोड़ 29 लाख 88 हजार 134 है। इनमें जनजातियों (ST) की भागीदारी 86 लाख 45 हजार 42 है। झारखंड टाइगर के नाम से मशहूर चंपई सोरेन कोल्हान रीजन से आते हैं। इस रीजन में सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिले शामिल हैं। इस क्षेत्र में विधानसभा की 14 सीटेंआती हैं।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय