,

भोपाल: प्रदेश का गौरव क्रांति गौड़ का सम्मान, सीएम ने पिता मुन्ना गौड़ की पुलिस में बहाली का किया ऐलान, 1 करोड़ का चेक भी किया प्रदान

Bhopal: State's pride Kranti Gaur honored, CM announces reinstatement of father Munna Gaur in police, also presents cheque of Rs 1 crore

by: vijay nandan

भोपाल: देश दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ को आज सीएम हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजेता ‘भारतीय महिला क्रिकेट टीम’ की सदस्य और मध्यप्रदेश की गौरव सुश्री क्रांति गौड़ और उनके माताजी-पिताजी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों से खेल सहित विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया। मुख्यमंत्री कहा कि आप प्रदेशवासियों को गौरवान्वित करती रहें, आपके संकल्प सिद्ध हों, यही शुभकामनाएं हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर में विश्वस्तरीय स्टेडियम निर्माण की भी घोषणा की।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रांति गौड़ के पिता मुन्ना गौड़ की पुलिस में बहाली का भी ऐलान किया। बता दें कि 15 साल पहले मुन्ना गौड़ को चुनाव ड्यूटी के दौरान कथित लापरवाही बरतने पर नौकरी से हटा दिया था। उसके बाद से परिवार ने कठिन परिस्थितियों में क्रांति की परिवरिश कर उसे क्रिकेट कोचिंग कराई।

मुख्यमंत्री के साथ संवाद के दौरान क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने कहा कि वर्ल्ड कप खेलते समय हमारे मन में बस एक ही बात चल रही थी कि कैसे भी अपने देश के लिए ट्रॉफी जीतना है। फिटनेस और एकाग्रता बढ़ाने के लिए हमारे जीवन में योग और मेडिटेशन बहुत जरुरी है। इससे शरीर को भी अच्छा महसूस होता है। सभी को योग और मेडिटेशन करना चाहिए।

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…