Bhopal News 09 February : मंत्री सारंग ने सहकारिता में किए गए नवाचार और उपलब्धियों का प्रजेंटेशन तैयार करने के दिये निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Bhopal News 09 February : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होगी समीक्षा

Bhopal News 09 February : भोपाल, सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश सहकारिता विभाग में किये गये नवाचार एवं उपलब्धियों से संबंधित प्रजेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा चाही गयी बिन्दुवार जानकारी तैयार की जाये। जानकारी पूर्णत: अद्यतन हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। मंत्री श्री सारंग सोमवार को मंत्रालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा कर रहे थे। यह बैठक केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 17 फरवरी को गांधीनगर में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाले प्रस्तावित सम्मेलन के परिप्रेक्ष्य में आयोजित की गयी थी।

Bhopal News 09 February : सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्री उप राज्यपालों के साथ सम्मेलन में लेंगे भाग

Bhopal News 09 February : मंत्री सारंग ने कहा कि प्रजेंटेशन में सहकारिता विभाग की विशेषताएँ एवं उपलब्धियों सहित सीपीपीपी मॉडल, चीता बीज, डेयरी व्यवसाय, और अन्य नवाचारों और उपलब्धियों का भी समावेश किया जाये। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष में किये गये सर्वोत्तम कार्यों की जानकारी भी दी जाये। उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र में सर्कुलेरिटी एवं सस्टेनेबिलिटी का भी समावेश किया जाये। सहकारिता में सहकार अभियान के तहत दुग्ध, मत्स्य सहित अन्य सहकारी संस्थाओं तथा उनके सदस्यों के खातों की संख्या के साथ अन्य पहलुएं भी दर्शाई जाये। प्रचार-प्रसार की दृष्टि से किये गये प्रयासों को भी बतायें। प्रजेंटेशन को अद्यतन जानकारी के साथ आकर्षक बनाया जाये और कम्पाइल प्रजेंटेशन तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करें।

Bhopal News 09 February

Bhopal News 09 February : मंत्री सारंग ने कहा कि पेक्स का बहुउद्देश्यीकरण, राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की योजनाएँ एवं सहकारिता क्षेत्र को लाभ, वित्तीय सहायता आदि का समावेश किया जाये। बैठक में प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा, प्रबंध संचालक बीज संघ श्री महेन्द्र दीक्षित, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक श्री मनोज गुप्ता, प्रबंध संचालक राज्य सहकारी संघ श्री ऋतुराज रंजन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और