भोपाल: पुलिस की बेरहमी से इंजीनियर की मौत, वीडियो में पहले मस्ती करते दिखे उदित, FIR में पिटाई का जिक्र नहीं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल। पिपलानी पुलिस ने 20 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर उदित गायकी की मौत मामले में दोनों आरोपित कॉन्स्टेबलों संतोष बामनिया और सौरभ आर्य को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि उदित की मौत गंभीर पिटाई के कारण हुई, जिसमें ट्रॉमा अटैक और पेनक्रियाज डैमेज की पुष्टि हुई है।

घटना शुक्रवार देर रात पिपलानी थाना इलाके में हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दोनों कॉन्स्टेबलों ने उदित को बेरहमी से पीटा। पिटाई के बाद उदित बेहोशी की हालत में एम्स पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शरीर पर 16 जगह गंभीर चोटें थीं।

हालांकि, पुलिस द्वारा दर्ज FIR में पिटाई का कोई जिक्र नहीं किया गया। FIR में बताया गया कि रात डेढ़ से दो बजे के बीच इंद्रपुरी इलाके में लाल कार संदिग्ध हालत में खड़ी थी। कार में बैठे लड़कों ने कथित रूप से बदतमीजी की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से जाने को कहा। कॉन्स्टेबलों के अनुसार, उदित और उसके साथी झगड़ा कर रहे थे, इसलिए हल्का बल प्रयोग किया गया।

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब उदित का दोस्तों के साथ मस्ती करते वीडियो सामने आया। वीडियो में उदित मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर रहा था और उसके दोस्त नाच रहे थे, जबकि एक दोस्त टी-शर्ट उतारकर नाचते दिख रहा था।

पिपलानी थाने के आरक्षक संतोष और सौरभ को घटना के बाद सस्पेंड कर दिया गया था। इस पूरे मामले ने पुलिस के रवैये और FIR में तथ्य छुपाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन