,

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Bhopal: Chief Minister Dr. Mohan Yadav extended best wishes to the people of the state at the Govardhan Puja programme.

by: vijay nandan

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रवींद्र भवन भोपाल में राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री निवास परिसर में गोवंश का स्नेहपूर्वक पूजन कर और उन्हें भोजन करा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम डॉ. यादव ने सभी प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी और कहा कि सरकार दुग्ध उत्पादन, पशुपालन और किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने गौमाता को मयूर पंख और घंटी पहनाकर उनका श्रृंगार भी किया।

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पर्व हमें प्रकृति, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी का संदेश देता है। डॉ. यादव ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, किसानों को उचित मूल्य दिलाने और फूड प्रोसेसिंग इकाइयों के विकास के लिए सरकार के प्रयासों की जानकारी भी दी।

इसके पहले उज्जैन स्थित तिलकेश्वर गौशाला में भी विधि-विधान से पूजा कर बछड़ों को स्नेहपूर्वक दुलारते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों और नागरिकों से गौ संरक्षण और संवर्धन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दुग्ध उत्पादन, पशुपालन और किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्यरत है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेती के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के लिए नदी जोड़ो परियोजना और किसानों के लिए सोलर पंप पर 90% तक अनुदान जैसी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये कदम किसानों को आत्मनिर्भर और ऊर्जा-दाता बनाने में सहायक होंगे।

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना