Bhiwani Patwari Bribe Case : भिवानी में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी और वकील गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Bhiwani Patwari Bribe Case : खेवट तकसीम के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत

Bhiwani Patwari Bribe Case : हरियाणा के भिवानी जिले में स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बवानीखेड़ा तहसील कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान एक पटवारी और एक वकील को खेवट तकसीम करने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। ACB टीम ने मौके से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर जगजीत सिंह के नेतृत्व में और ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह की निगरानी में की गई।

Bhiwani Patwari Bribe Case : शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने बिछाया जाल

जानकारी के अनुसार, भिवानी के गांव सिवाड़ा निवासी प्रवीण ने विजिलेंस विभाग को शिकायत दी थी कि वह अपनी जमीन का खेवट तकसीम कराना चाहता है। आरोप है कि इसके बदले पटवारी नरेंद्र ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जो वकील भूपेंद्र के माध्यम से ली जानी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

Bhiwani Patwari Bribe Case : वकील की जेब से बरामद हुई रिश्वत की रकम

कार्रवाई के दौरान टीम ने वकील भूपेंद्र की पैंट की जेब से शिकायतकर्ता द्वारा दी गई रिश्वत की रकम बरामद की। इसके बाद साक्ष्यों के आधार पर पटवारी नरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी विस्तृत जांच जारी रहेगी।