,

बेमेतरा जिले को मिला अत्याधुनिक फायर ब्रिगेड वाहन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bemetara district got state-of-the-art fire brigade vehicle

हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

बेमेतरा | 22 अप्रैल
बेमेतरा जिले के लिए 22 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक बन गया जब जिले को एक नया अत्याधुनिक अग्निशमन वाहन (फायर ब्रिगेड) मिला। वाहन को पुराना सर्किट हाउस परिसर से पारंपरिक विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर रायपुर से पहुंचे जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी पुष्पराज और जिले के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ के साथ की गई। इसके पश्चात रिबन काटकर नए अग्निशमन वाहन का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह नया फायर ब्रिगेड वाहन अत्याधुनिक तकनीकों और सुविधाओं से लैस है, जो जिले में आगजनी की घटनाओं से निपटने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

वाहन की खासियत यह है कि इसमें 6000 लीटर पानी की क्षमता है, जो अब तक जिले में उपलब्ध किसी भी दमकल वाहन से अधिक है। साथ ही इसमें 600 लीटर का फोम वेंडर सिस्टम भी मौजूद है, जो आग पर जल्दी काबू पाने में काफी कारगर साबित होगा।

बेमेतरा के प्लाटून कमांडर प्रभारी अखिलेश पाराशर ने जानकारी दी कि इस वाहन के आने से तीन मंजिला इमारत तक की आग पर बिना लैडर के भी नियंत्रण पाया जा सकेगा, जो अब तक एक चुनौती बनी हुई थी। जिले में पहले से मौजूद दमकल वाहनों की जल क्षमता 3500 से 4000 लीटर तक थी, ऐसे में यह नया वाहन एक बड़ी राहत के रूप में सामने आया है।

इस पहल से जिले की आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी और जनसुरक्षा के दृष्टिकोण से यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

23 अप्रैल 2025 राशिफल

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त