,

बेमेतरा: पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीजा का जर्जर भवन बना खतरा

Bemetara: Dilapidated building of Pre-Secondary School Beja becomes dangerous

रिपोर्ट- संजू जैन

बेमेतरा। जिले में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीजा में संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का पुराना भवन 2015 से जर्जर हालत के चलते बंद है। बावजूद इसके, इसे अब तक न तो मरम्मत किया गया और न ही डिस्मेंटल।

2015 से बंद पड़ा भवन

विद्यालय के प्रधान पाठक चिंतामणि साहू और पंचायत ने कई बार संबंधित विभाग को भवन को डिस्मेंटल करने का प्रस्ताव भेजा। वर्ष 2020 में भी पंचायत की ओर से लिखित प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन कार्रवाई आज तक अधर में लटकी हुई है।

बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा

हालांकि भवन को पढ़ाई के लिए बंद कर दिया गया है, लेकिन छुट्टी के बाद बच्चे वहीं खेलते रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी भी अनहोनी घटना हो सकती है।

जिले में 138 जर्जर स्कूल भवन

गौरतलब है कि बेमेतरा जिले में स्कूल शुरू हुए दो महीने से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अब तक 138 जर्जर स्कूल भवनों को तोड़ने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

जिम्मेदार विभाग की लापरवाही

लोक निर्माण विभाग को इन भवनों की वास्तविक स्थिति का सर्वे कर रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन अब तक सक्षम अधिकारी को रिपोर्ट नहीं सौंपी गई। जिला शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को इन भवनों की जर्जरता की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है।

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. 1. रायपुर के आसमान में आज…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. प्यारे मियां सेक्स स्कैंडल:…