,

Omkareshwar  तीर्थ यात्रा में मातम: नर्मदा स्नान के दौरान यूपी का युवक डूबा, इंदौर ले जाते समय तोड़ा दम

Omkareshwar 

Omkareshwar  तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के दर्शन करने आए उत्तर प्रदेश के एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब परिवार के इकलौते बेटे की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह बड़वाह के विरक्त कुटी घाट पर हुए इस हादसे ने औरैया निवासी गुप्ता परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

Omkareshwar  स्नान के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के रहने वाले संकल्प गुप्ता (24 वर्ष) अपने रिश्तेदारों के साथ ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए आए थे। सोमवार रात परिवार ने बड़वाह स्थित विरक्त कुटी में विश्राम किया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जब संकल्प घाट पर स्नान कर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी की चपेट में आ गया। परिजनों की आंखों के सामने ही संकल्प तेज बहाव में बहने लगा।

Omkareshwar  नाविकों का साहसिक प्रयास, पर नहीं बची जान

परिजनों की चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद स्थानीय नाविक केदार केवट, गोवर्धन प्रसाद और बाबूलाल मंगले ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद नाविकों ने संकल्प को बेहोशी की हालत में पानी से बाहर निकाला और प्राथमिक तौर पर उसके पेट से पानी निकालने का प्रयास किया। उसे तत्काल बड़वाह के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार देकर इंदौर रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, इंदौर पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Omkareshwar  परिवार का इकलौता सहारा था संकल्प

मृतक संकल्प अविवाहित था और औरैया में कपड़े की दुकान संचालित कर अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। धार्मिक यात्रा पर निकले परिवार ने कभी नहीं सोचा था कि उनकी यह यात्रा इतनी दुखद साबित होगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read this: Ratlam अनोखा विरोध: घोड़े पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचा फरियादी, चारागाह बचाने के लिए सरकार से लगाई गुहार

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

Naseeruddin Shah के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर विवाद, किरेन रिजिजू ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने…

CJP से 50 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

CJP : दिल्ली हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'अर्नब' का…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. तूफान 'अर्नब' से मध्य…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…