Aurangabad Bihar Dhava River Suicide Caseऔरंगाबाद में दर्दनाक हादसा: पति से विवाद के बाद महिला ने दो मासूम बेटियों के साथ नदी में लगाई छलांग, तीनों की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Aurangabad Bihar Dhava River Suicide Case

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर

Aurangabad Bihar Dhava River Suicide Case बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ पारिवारिक कलह से तंग आकर एक माँ ने अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ नदी में कूदकर जान दे दी। यह दर्दनाक वाकया कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ गांव स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप धावा नदी में घटित हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Aurangabad Bihar Dhava River Suicide Case धावा नदी में कूदने से माँ सहित दो मासूम बच्चियों की थमी सांसें

घटना की जानकारी मिलते ही रफीगंज अंचल अधिकारी (CO) भारतेंदु सिंह और कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान अरथुआ गांव निवासी पिंटू चंद्रवंशी की 30 वर्षीय पत्नी सोनी देवी, उनकी 3 वर्षीय बेटी सुहानी कुमारी और महज 18 महीने की दुधमुंही बच्ची रानी कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस ने तीनों शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Aurangabad Bihar Dhava River Suicide Case साल 2018 में हुआ था प्रेम विवाह, प्रताड़ना से तंग आकर उठाया कदम

Aurangabad Bihar Dhava River Suicide Case मृतिका सोनी देवी की फुआ कुसमी देवी ने बताया कि सोनी ने साल 2018 में पिंटू चंद्रवंशी के साथ प्रेम विवाह (Love Marriage) किया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही उसे लगातार घरेलू हिंसा, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। परिजनों के अनुसार, घटना से पहले भी पति-पत्नी के बीच तीखा विवाद हुआ था, जिसके बाद मानसिक तनाव में आकर सोनी देवी ने यह आत्मघाती कदम उठाया। कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने भी शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि पति से अनबन के चलते ही महिला ने बच्चों समेत आत्महत्या की है।

Aurangabad Bihar Dhava River Suicide Case अवैध रेत उत्खनन से गहरे हुए गड्ढे, विधायक ने लिया घटनास्थल का जायजा

इस दुखद घटना की सूचना मिलने के बाद रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पत्रकारों से चर्चा के दौरान विधायक ने एक गंभीर मुद्दे की ओर इशारा करते हुए कहा कि धावा नदी में बड़े पैमाने पर अवैध बालू उत्खनन (माइनिंग) के कारण गहरे और जानलेवा गड्ढे बन गए हैं, जिससे यहाँ लगातार डूबने की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि इस विशेष स्थान पर पहले भी तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

अंचल अधिकारी भारतेंदु सिंह ने ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कहा कि नदी से हो रहे अवैध उत्खनन के मामले की गहन जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Read this: Pune Lohagad Fort Murder Case: चेतन से प्यार और केतन से सगाई: जानें कैसे पुणे के लोहगढ़ किले में रची गई थी बिजनेसमैन की हत्या की खौफनाक साजिश

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

CG TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और कानून से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. CG TOP 10: कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राहुल गांधी

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण