GOOGLE MAP से एक और हादसा, ट्रेलर तंग गलियों में घुसा, पुलिस ने क्रेन से खीचा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Due to Google Map mistake, trailer entered narrow streets, police pulled it out with crane

एक बार फिर गूगल मैप से भटकने का मामला सामने आया है। कुछ वक्त पहले वाहन चालक गूगल मैप के सहारे गाड़ी चलाने के कारण पुल से गिर गए थे इस बार गूगल मैप के सहारे वाहन चलाने वाला एक ट्रेलर ड्राइवर भटक कर संकरी गलियों में घुस गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तभी ट्रेलर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से क्रेन से खींचकर ट्रेलर को बाहर निकाला।

दरअसल पूरा मामला बस्सी का है, कहा जाता है, तकनीक कभी-कभी परेशानी का कारण भी बन सकती है। ऐसा ही एक मामला आज सवरे 5.00 बजे तूंगा कस्बे में देखने को मिला, जब एक भारी-भरकम ट्रेलर गूगल लोकेशन के भरोसे चल रहा था और गलती से स्टेट हाईवे छोड़कर मुख्य बाजार में घुस गया।


ट्रेलर चालक को जयपुर से दौसा की ओर जाना था। उसने रास्ता ढूंढने के लिए गूगल मैप्स का सहारा लिया, लेकिन मैप की ग़लत दिशा-निर्देश के कारण वह स्टेट हाईवे की बजाय तूंगा के व्यस्त मुख्य बाजार में पहुंच गया। संकरी गलियों और बाजार की भीड़भाड़ के कारण ट्रेलर आगे बढ़ता गया और कई दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियां व अन्य प्रतिष्ठानों को क्षति पहुंची।


सुबह करीब 5 बजे हुए इस हादसे के कारण मुख्य बाजार की सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। सुबह होते-होते स्थिति और बिगड़ गई, क्योंकि बाजार खुलने के समय तक ट्रेलर वहां फंसा रहा। इससे स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आधा दर्जन दुकानों को नुकसान पहुंचने के बाद व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की।


सूचना मिलते ही तूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रेलर को निकालने की कोशिश शुरू की। संकरी गलियों में फंसे होने के कारण ट्रेलर को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों की मशक्कत के बाद सुबह करीब 10 बजे ट्रेलर को बाजार से हटाया गया, तब जाकर यातायात सामान्य हुआ।


भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए कदम उठाने की जरूरत
यह घटना गूगल मैप्स पर आँख मूंदकर भरोसा करने की समस्या को उजागर करती है। प्रशासन को चाहिए कि भारी वाहनों के लिए सही मार्गदर्शन सुनिश्चित करे और ऐसे संवेदनशील स्थानों पर दिशा-निर्देश वाले संकेतक लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


व्यापारी मंडल जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सुबह से ही ट्रेलर फंसा हुआ है ट्रेलर सीमेंट की कट्टों से भरा हुआ है ड्राइवरों की से फरार हो गया है पुलिस मौके पर आकर दो क्रेन कि सहायता से धूपिया वाहन जाने का रास्ता चालू करवाया गया है
तुगा थाना प्रभारी श्रीराम मीणा ने बताया गूगल मेप की सहायता से गलत दिशा में जाने की वजह से ट्रेलर बाजार में फस गया क्रेन की संहिता से साइड में करवा दिया गया है साधन सुचारु से चालू हो गए हैं।

शीर्ष 10: छिपा सच: बीबीसी पर जुर्माना, मणिपुर में खामोशी का राज

25 फरवरी का भविष्यफल: सितारों का संदेश आपके लिए

16 मार्च 2025 का राशिफल: किस राशि के लिए आज का दिन लाएगा प्यार और सुख?

- Advertisement -
Ad imageAd image

Narendra Modi: किसानों ने पीएम मोदी के 4399 दिन के कार्यकाल का मनाया उत्सव, अनाज से बनाई रंगोली

Narendra Modi : किसानों ने बनाई अनोखी रंगोली, प्रधानमंत्री के 12 साल

Haridwar में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर बवाल, व्यापारियों और नगर निगम के बीच बढ़ा टकराव

Haridwar: चारधाम यात्रा और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के बीच हरिद्वार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने अधिकारी खुद पहुंचे नदी पार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों का गांव दौरा, ग्रामीणों में

Gold Silver Price Today: 10 दिन में चांदी ₹27 हजार सस्ती, सोना भी ₹8 हजार टूटा; जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच

Hardik Pandya को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर

Hardik Pandya: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज शुरू होने से पहले

Ambikapur Road Accident: भीठीकला के पास तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, युवक की मौत

Ambikapur Road Accident: भीठीकला बना फिर हादसों का ब्लैक स्पॉट Ambikapur Road

Rajya Sabha Election: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्ममंथन करे कांग्रेस

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन

तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक Bharathiraja का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Bharathiraja: भारतीय सिनेमा, विशेषकर तमिल फिल्म उद्योग के लिए बुधवार का दिन

TMC में बढ़ा सियासी संकट, सांसदों की नाराजगी के बीच दिल्ली कार्यालय पर भी मंडराया खतरा

TMC: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) इन दिनों लगातार राजनीतिक