,

गरियाबंद में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना

An incident that tarnished relations in Gariaband

रिपोर्ट- लोकेश सिन्हा

गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। यहां 10 साल की मासूम बच्ची अपने ही सौतेले पिता की दरिंदगी का शिकार बनी।

सौतेले पिता की दरिंदगी

पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने सौतेले पिता और दो छोटे भाई-बहनों के साथ रह रही थी। मां की मौत के बाद बच्ची घर की जिम्मेदारियों को भी निभा रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत सौतेले पिता ने मासूम के साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म कर डाला।

घटना का खुलासा

घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के चचेरे भाई को इस अत्याचार की जानकारी मिली। उसके चचेरे भाई ने साहस दिखाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को सजा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो की धारा सहित 4-CHL, 6-CHL, 64(2)(f)-BNS और 65(2)-BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

सुरक्षा की जरूरत

यह घटना सवाल खड़ा करती है कि आखिरकार घर की चारदीवारी के भीतर बच्चियां कितनी सुरक्षित हैं? केवल सरकारी योजनाओं और नारेबाजी से बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी, इसके लिए समाज को भी आगे आना होगा।