,

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: पिकअप की टक्कर से एक की मौत, दो गंभीर

Ambikapur Road Accident

Ambikapur Road Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौके पर मौत

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर से प्रतापपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सकालो गांव के पास टमाटर से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर सड़क पर निकला ही था, तभी यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


Ambikapur Road Accident: हादसे के बाद पलटी पिकअप, चालक मौके से फरार, लोगों में आक्रोश

घटना के बाद अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क पर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद चालक और उसका सहयोगी मौके से फरार हो गए। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

ग्रामीणों ने तेज रफ्तार से चलने वाले पिकअप वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ रही है।

READ ALSO: Bhopal: आज सीएम डॉ. यादव UPSC में सफल अभ्यर्थियों से करेंगे संवाद, कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्‍ट्रीय सभागार में होगा आयोजन

स्थानीय प्रशासन और पुलिस से लोगों ने अपील की है कि ऐसे लापरवाह चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…