,

कांकेर में सर्व ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती

- Advertisement -
Ad imageAd image
All Brahmin community in Kanker celebrated Lord Parshuram Jayanti with great pomp

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी, कांकेर

कांकेर – जिले में भगवान परशुराम जयंती का पर्व इस वर्ष बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह परशुराम जी की पूजा-अर्चना और हवन के साथ हुई। विधिवत पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, और सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर सामूहिक भोज का आनंद लिया।

शाम को नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पुरुष पारंपरिक धोती-कुर्ता और महिलाएं पीली साड़ी पहनकर शामिल हुईं। रैली का मुख्य आकर्षण भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी रही, जिसे विशेष रूप से सजाया गया था और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

नगरवासियों ने भी शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और मार्ग में जगह-जगह स्वागत कर श्रद्धा प्रकट की। आयोजन में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जन, युवक-युवतियाँ, महिलाएं और बच्चे सभी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

संपूर्ण आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और परंपरा के प्रति सम्मान का प्रतीक रहा।

गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी राहत! 1 मई से कितना सस्ता हुआ आपके शहर में?

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में