,

आगरा: होटल की पहली मंज़िल से गिरी युवती, मची भगदड़ — दो लोग हिरासत में

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Kareem Khan

आगरा: सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम स्थित आर.वी. लोधी कॉम्प्लेक्स में बने होटल द हेवन में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब होटल की पहली मंज़िल से एक युवती अचानक नीचे गिर गई। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद होटल परिसर में हंगामा और भगदड़ की स्थिति बन गई। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही कई लोग वहां से भागने लगे।

बिना सत्यापन के ठहरे थे युवक-युवती

जानकारी के मुताबिक, होटल में लोकल युवक और युवती ठहरे हुए थे, जिससे होटल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि बिना उचित आईडी सत्यापन के कमरे कैसे उपलब्ध कराए गए।

पुलिस जांच में जुटी

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, होटल प्रबंधन की भूमिका भी जांच के घेरे में है।

नियमों की अनदेखी फिर उजागर

इस घटना ने एक बार फिर शहर के होटलों में निगरानी की कमी और नियमों की अनदेखी को उजागर कर दिया है। थाना सिकंदरा पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ होटल रजिस्टर की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि युवती के बयान के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की