,

नामांतरण के बदले पैसे मांगने का आरोप, समाधान शिविर में शिकायत

Accusation of demanding money in exchange for transfer, complaint in Samadhan camp

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

रिपोर्ट: वैभव चौधरी

धमतरी, 28 मई — छत्तीसगढ़ सरकार जहां एक ओर ज़मीन की खरीदी-बिक्री, नामांतरण और बंटवारे की प्रक्रिया को आसान बनाकर लोगों को राहत देने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर धमतरी में भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है। जिले के एक निवासी ने जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सुशासन तिहार के तहत लगे समाधान शिविर में शिकायत दर्ज कराई है।

धमतरी शहर निवासी शिवा प्रधान ने बताया कि उन्होंने हाल ही में एक ज़मीन खरीदी है, जिसके नामांतरण के लिए उन्होंने पटवारी कार्यालय, धमतरी में आवेदन जमा किया। लेकिन आवेदन के बाद, कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी ने उनसे ₹4,000 की मांग की।

शिवा प्रधान के अनुसार, जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया और आपत्ति जताई, तो कर्मचारी ने जवाब दिया कि “ये पैसा पटवारी और तहसीलदार तक जाता है, इसलिए देना ही पड़ेगा, तभी आपका काम हो पाएगा।” इस कथन से व्यथित होकर शिवा प्रधान ने तत्काल समाधान शिविर में पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की।

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

शिवा प्रधान की शिकायत के बाद धमतरी कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि शिकायत की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की वास्तविक स्थिति को उजागर करता है। जहां एक ओर सरकार सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की दिशा में प्रयासरत है, वहीं कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के आचरण से आम जनता को अभी भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…