,

आप विधायक का गैंगस्टर से बातचीत का ऑडियो वायरल, पुलिस की गिरफ्त में नरेश बाल्यान

- Advertisement -
Ad imageAd image
aap vidhayak arrested on the basis of phone call with gangster

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।  दिल्ली चुनाव से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को जबरन उगाही के मामले में गिरफ्तार किया है। विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू से बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद यह गिरफ्तारी की गई है। ऑडियो क्लिप में गैंगस्टर और विधायक के बीच व्यापारियों से जबरन वसूली को लेकर बातचीत देखी जा सकती है।अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार जैन न बाल्यान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

मामले में कार्रवाई कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, भाजपा ने शनिवार को प्रेस वार्ता करके आप विधायक का एक ऑडियो क्लिप जारी किया था। जिसमें नरेश बाल्यान की आवाज़ होने का दावा करते हुए वसूली का आरोप लगाया जा रहा है। भाजपा का आरोप है कि, आप विधायक का संबंध गैगस्टर्स से है, आप नेता वसूली गैंग चलाते है। अपराध शाखा के अधिकारियों का कहना है कि, यह मामला एक साल पुराना है, इस मामले में प्राथमिकी साल 2024 में दर्ज हुई थी। इस मामले में विधायक को शनिवार को पूछताछ के लिए अपराध शाखा बुलाया गया था। तीन घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस गैंगस्टर की बात हो रही है, वो इस वक्त यूके में मौजूद है।

नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा आज नरेश बाल्यान को अरेस्ट कर लिया। जुलाई 2023 में खुद नरेश बाल्यान को धमकी मिली थी, जुलाई 23 में कई शिकायत उन्होंने की हैं। फिर अगस्त 2023 में एक टीवी चैनल ने फर्जी वीडियो चलाई। हाईकोर्ट ने ऑडियो पर रोक लगा दी थी, उसके बावजूद आज बीजेपी ने मीडिया में ऑडियो जारी की। नरेश को सुरक्षा देने के बजाय उन्ही पर आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।

पुलवामा हमले की 5वीं बरसी: कब, क्यों और कैसे हुआ यह कायराना हमला?

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ