बस्ती में मामूली विवाद से युवक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A young man was attacked with a knife due to a minor dispute in Basti, seriously injured.

मामूली विवाद से बढ़ा तनाव

बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम भीटा खुर्द में मामूली विवाद एक युवक पर जानलेवा हमले में बदल गया। बताया जा रहा है कि घर के सामने बांस का घेरा टूटने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दबंगों ने युवक प्रिंस यादव पर चाकू से हमला कर दिया।

गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया

हमले में गंभीर रूप से घायल प्रिंस यादव को परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद बताया कि घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर है। घटना ने पूरे गांव में खौफ और तनाव पैदा कर दिया है।