,

Rat Bite in Train: ट्रेन में चूहे का आतंक! सोते समय 78 वर्षीय बुजुर्ग की नाक काटी, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल

Rat Bite in Train

Rat Bite in Train ट्रेन में चूहे के आतंक का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चंडीगढ़ से इंदौर की यात्रा कर रहे 78 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी एचपी करण को फर्स्ट एसी कोच में सोते समय चूहे ने नाक पर काट लिया। घटना के बाद यात्री को इंदौर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रेबीज से बचाव का इंजेक्शन लगाया।

सोते समय चूहे ने नाक पर काटा

Rat Bite in Train एचपी करण उना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रहे थे। बताया गया कि आगरा के पास रात करीब साढ़े 10 बजे वह सो रहे थे। इसी दौरान चूहे ने उनकी नाक पर काट लिया। दर्द और खून निकलने से उनकी नींद खुली तो घटना का पता चला।

कोच में गंदगी और चूहों को लेकर पहले भी शिकायत का आरोप

Rat Bite in Train परिजनों का आरोप है कि ट्रेन के कोच में गंदगी और चूहों की समस्या को लेकर शिकायत की गई थी। इसके बावजूद पर्याप्त पेस्ट कंट्रोल नहीं कराया गया। इंदौर पहुंचने के बाद एचपी करण को इलाज के लिए कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जरूरी उपचार किया।

रेलवे ने कहा- दोबारा होगी पूरी ट्रेन की जांच

Rat Bite in Train घटना सामने आने के बाद रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। रेलवे पीआरओ मुकेश कुमार के मुताबिक, उन्हें घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली। उन्होंने बताया कि सभी कोच में निर्धारित अंतराल पर पेस्ट कंट्रोल कराया जाता है। घटना के बाद संबंधित ट्रेन की दोबारा जांच कराने की बात कही गई है।

Read this: India China Relations: भारत-चीन सीमा विवाद पर बड़ा कूटनीतिक कदम, बीजिंग जाएंगे अजीत डोभाल; वांग यी से होगी अहम बातचीत

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…