Delhi: ऐसा प्रदर्शन पहले देखा क्या? बीबी करे तो प्यार, पति करे तो बलात्कार…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
marital rape law protest

राजधानी दिल्ली में एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। जहां पत्नी पीड़ितों ने अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए ये प्रदर्शन किया। पूरा मामला जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के बाहर का है, जहां का प्रदर्शन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। लोगों के हाथों में तख्तियां थी और जो नारे लगाए जा रहे थे वो बिल्कूल अलग थे।

  • शादी के खेल में, हर पति जाएगा जेल में।
  • बीवी करे तो प्यार, पति करे तो बलात्कार।
  • पत्नी के प्यार में, पति गया तिहाड़ में।
  • अगले जन्म मोहे बेटा ना कीजो।

इस आंदोलन में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया और मैरिटल रेप कानून का विरोध किया। दिल्ली हाई कोर्ट के अधिवक्ता मनीष सिंधवानी खुद इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे। बता दें वो खुद भी पत्नी पीड़ित हैं। इसी के चलते इन लोगों की मदद करने के लिए न्याय प्रयास फॉउन्डेशन का आगाज किया।

अधिवक्ता मनीष सिंधवानी का कहना है कि अगर ये कानून पास हो गया तो हर घर में रहने वाले पुरुषों को रेपिस्ट बता कर जेल भेजा जा सकता है। छोटे मोटे झगड़े पर पत्नी पति को जेल भिजवा सकती है। पति को ब्लैकमैल किया जा सकता है। सहमति की बात तो कही जा रही है लेकिन सवाल है कि ये सहमति कौन तय करेगा। सुबह की सहमति अगले दिन किसी झगड़े के बाद बदली भी जा सकती है।

सिंधवानी का कहना है कि महिलाओं को लिए बने अधिकांश कानून पति का उत्पीड़न करते आए हैं। ऐसे में अगर ये कानून पास हो गया तो महिलाओं को पुरुषों के खिलाफ मिसयूज करने के लिए एक और कानून मिल जाएगा।

RaoGhat Rail Project: भानुप्रतापपुर पहुंचे SECR के महाप्रबंधक, रावघाट तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन

RaoGhat Rail Project: रावघाट सेक्शन का निरीक्षण, रेलवे परियोजनाओं की प्रगति का

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : 26 जून 2026, शुक्रवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति