,

सीएम योगी के दिव्य, भव्य, स्वच्छ और ग्रीन महाकुंभ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा यूपी रोडवेज, जानिए कैसे?

UP News

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम तट पर जनवरी 2025 से लगने जा रहे महाकुंभ की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुंभ को दिव्य, भव्य, स्वच्छ और हरित स्वरूप देने के लिए कुंभ मेला प्रशासन के सभी विभाग इसमें अपना योगदान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन विभाग जहां एक तरफ श्रद्धालुओं का सफर आसान करने के लिए बड़ी संख्या में बसें चला रहा है तो वहीं महाकुंभ को स्वच्छ कुंभ बनाने के योगी सरकार के संकल्प को भी जन-जन तक पहुंचाने में लगा हुआ है। महाकुंभ के प्रचार प्रसार में भी यूपी रोडवेज बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है।

लोगों को प्रयागराज आने के लिए किया जा रहा प्रेरित
यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि कुंभ के आयोजन के सरकार के संकल्प को लोगों के बीच पहुंचाने के लिए रोडवेज की बसों में ” आओ चलें महाकुंभ” के स्टिकर चस्पा किए जा रहे हैं। बसें महाकुंभ के रंग में रंगी नजर आएं इसके लिए रोडवेज बसों के पीछे कुंभ मेले से संबंधित पोस्टर, स्लोगन और दृश्य चित्रित किए जा रहे हैं। इस प्रयास से लोगों के बीच महाकुंभ के आयोजन और उसकी विशिष्टता की जानकारी साझा की जा रही है।

स्वच्छता का संदेश
सीएम योगी का स्पष्ट निर्देश है कि महाकुंभ 2025 प्रतिबंधित पॉलीथिन मुक्त हो । प्रयागराज का हर एक वार्ड – हर एक मोहल्ला स्वच्छ हो, मोहल्ला स्वच्छता समिति गठित कराएं। लोगों को जागरूक करें, मेला क्षेत्र समेत पूरा प्रयागराज स्वच्छता का मॉडल बनकर प्रतिष्ठित हो, इसके लिए हर किसी को योगदान करना होगा। यूपी रोडवेज ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ही इसके लिए विभाग की तरफ से प्रयास शुरू कर दिए हैं। यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी बताते हैं कि रोडवेज की तैयारी है कि महाकुंभ के दौरान प्रदेश के सभी 75 जिलों के अलावा राज्यों के लिए प्रयागराज से सीधी बस सेवा हो। इन सभी शहरों को जाने वाली बसें महाकुंभ का प्रचार करेगी। प्रयागराज परिक्षेत्र की बसों के बाहरी हिस्से में विनाइल रैपिंग की जाएगी जिसमे कुंभ से जुड़े संदेश और तस्वीरें बनी होंगी।

पॉलीथीन मुक्त महाकुंभ की अपील
उनका यह भी कहना है कि रोडवेज पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सरकार के अभियान को भी आगे बढ़ा रहा है। परिवहन विभाग की बसों में पॉलीथीन मुक्त महाकुंभ के स्टीकर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही चालकों व परिचालकों से महाकुम्भ को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए पॉलीथीन मुक्त अभियान को सफल बनाने की शपथ भी दिलाई गई है । बसों के संचालन के दौरान ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को जागरूक करने की अपील भी परिचालक और कर्मी कर रहे हैं।

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ

Bhopal: प्रदेश की सार्वजिनक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने

Aadhaar Card को लेकर UIDAI का बड़ा कदम, नया Face Authentication Tool लॉन्च

BY: Yoganand Shrivastava Aadhaar Card आधार से जुड़ी पहचान सत्यापन प्रक्रिया को

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ

Bhopal: प्रदेश की सार्वजिनक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने

IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, एक गेंदबाज हुआ बाहर

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट

Navodaya Selection: नवोदय में चयनित छात्राओं का सम्मान, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

Report: Santosh Saravgee Navodaya Selection जीजीपीएस कछौआ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम

BRICS Summit में नहीं आएंगे तारिक रहमान, फिर क्यों भारत आना चाहते हैं बांग्लादेशी PM? सामने आई बड़ी वजह

BRICS Summit: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के संभावित भारत दौरे को

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की Top 10 खबरें 1. डंबल से सिर कुचलकर पत्नी

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की Top 10 खबरें 1. रिहायशी इलाकों में कमर्शियल

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का ज्योतिष में विशेष