Report- Prashant joshi
By- Isa ahmad
कांकेर। हिंदू धर्म में नवरात्रि की अष्टमी तिथि का विशेष महत्व है। इस तिथि को दुर्गा अष्टमी या महा अष्टमी कहा जाता है और इस दिन मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है।
मां महागौरी का स्वरूप
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां महागौरी का वाहन बैल है और उनके हाथ में त्रिशूल शस्त्र के रूप में सुशोभित रहता है।
- मां महागौरी को सौंदर्य, अभय और करुणा की देवी माना जाता है।
- श्रद्धालुओं का विश्वास है कि उनकी आराधना करने से मनवांछित फल प्राप्त होता है।
- मां का यह स्वरूप भक्तों को अभय, रूप और सौंदर्य प्रदान करता है।
इस बार नवरात्रि 10 दिनों की
इस वर्ष चतुर्थी तिथि की वृद्धि होने के कारण नवरात्रि नौ नहीं बल्कि 10 दिनों तक मनाई जा रही है। इस बार नवरात्रि की अष्टमी तिथि 30 सितंबर को पड़ रही है।
मंदिरों और पंडालों में हवन
अष्टमी के अवसर पर जिलेभर के मंदिरों और पंडालों में भक्तों द्वारा विशेष पूजा, हवन और आरती का आयोजन किया गया है। भक्त माता रानी के चरणों में आस्था प्रकट कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं।
नवरात्रि की अष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जगह-जगह पर भक्तिमय वातावरण और मां की आराधना से पूरा क्षेत्र देवीमय हो गया है।





