Panchang : आज का पंचांग
Panchang : हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना गया है। किसी भी शुभ कार्य, विवाह, गृह प्रवेश, वाहन खरीद, व्यापार की शुरुआत या धार्मिक अनुष्ठान से पहले पंचांग देखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। पंचांग के माध्यम से तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल और शुभ मुहूर्त की जानकारी मिलती है, जिससे शुभ समय का चयन किया जाता है।30 जून 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। इस दिन आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, जिसे पूरे देश में गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस दिन गुरु की पूजा, भगवान विष्णु का स्मरण, हनुमान जी की आराधना और दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है।
Panchang : 30 जून 2026 का संपूर्ण पंचांग
वार: मंगलवार
मास: आषाढ़
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: पूर्णिमा (रात्रि 10:28 बजे तक)
इसके बाद: कृष्ण पक्ष प्रतिपदा प्रारंभ
Panchang : आज का नक्षत्र
30 जून को सुबह 10:50 बजे तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रारंभ होगा। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र को सफलता, सम्मान और स्थायी उपलब्धियों का प्रतीक माना जाता है।
Panchang :आज का योग और करण
आज दिन के अधिकांश समय ब्रह्म योग रहेगा, जिसे शिक्षा, आध्यात्मिक साधना, पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है। इसके बाद इंद्र योग शुरू होगा।
Panchang :सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 5:44 बजे
सूर्यास्त: शाम 7:22 बजे
Panchang :आज का राहुकाल
दोपहर 3:56 बजे से शाम 5:39 बजे तक
Panchang : गुरु पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। यह दिन महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। महर्षि वेदव्यास ने वेदों का विभाजन किया और महाभारत जैसे महान ग्रंथ की रचना की थी।सनातन धर्म में गुरु को भगवान से भी ऊंचा स्थान दिया गया है। मान्यता है कि गुरु ही व्यक्ति को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। इस दिन गुरु का सम्मान करना, उनका आशीर्वाद लेना और उनकी सेवा करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है।
Panchang : मंगलवार होने से बढ़ा दिन का महत्व
30 जून को मंगलवार होने के कारण भगवान हनुमान की पूजा का भी विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करने से संकटों से मुक्ति मिलती है और जीवन में साहस, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
Panchang : आज करें ये शुभ कार्य
- गुरुजनों का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
- भगवान विष्णु एवं हनुमान जी की पूजा करें।
- सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें या कराएं।
- पूर्णिमा की रात चंद्रमा को अर्घ्य दें।
- गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, फल एवं दक्षिणा का दान करें।
- गौ सेवा, ब्राह्मण सेवा और धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करें।
- अपने माता-पिता एवं गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें।
READ MORE : Digital Health Initiatives India : भारत विश्व के सबसे बड़े डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम में शामिल-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा

