,

बंजारा समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा,जगह-जगह हुआ स्वागत

बड़वाह: बंजारा समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि सेवालाल महाराज की 286 वी जयंती बडवाह नगर में धूमधाम से मनाई गई| इस अवसर पर अखिल भारतीय चैतन्य संस्थापक लखमण चैतन्य बाबु जी शिष्य श्री दिव्य चैतन्य महाराज के सानिध्य में काटकूट फाटे से भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली| जिसमें समाज के सदस्य, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए| काटकूट फाटे से निकली शौभायात्रा में समाजजन साउंड सिस्टम की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे| वही समाज की अधिकांश महिला पुरुष ने पारंपरिक वेशभूषा पहनी हुई थी|जगह-जगह विभिन्न संगठन,समाजसेवियों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया| नगर में मुख्य चौराहे पर पर भाजपा नगर मण्डल द्वरा भव्य स्वागत किया गया| जिसमे नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता,भाजपा जिला महामंत्री महीम ठाकुर,वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र पंडया,नगर मण्डल अध्यक्ष अंकित गुप्ता,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष खुमान जाट,पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सन्नी भाटिया,महेंद्र अमई,रोमेश विजयवर्गीय,गोतम खंडेलवाल,गुलबीर सिंह भाटिया,सन खंडेलवाल,पार्षद गणेश पटेल,रवि ऐरन,विजय वर्मा,मिक्की चौहान,अख्त्तर खान सहित भाजपा की पूरी टीम ने शौभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया| शौभायात्रा में दिव्य चैतन्य जी महाराज बग्गी में विराजित थे| समाज अध्यक्ष ज्ञान सिंह राठौर ने बताया कि संत शोरोमणि सेवालाल महाराज का पूजन अर्चन कर काटकूट फाटे से शौभायात्रा शुरू हुई| जो इंदौर रोड होते हुए चारूकेश्वर आश्रम पहुंची| जहा आरती के बाद शौभायात्रा का समापन हुआ| इस अवसर पर मानसिंग नायक,राधेश्याम नायक,भीम सिंह नायक,सुरेश लखावत,श्रवण नायक,रतन नायक,रामप्रसाद नायक,गुलाब सिंह नायक,भारत नायक,प्रेम सिंह,राधू नायक सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे|

आज का राशिफल: 16 फरवरी 2025 – जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…