Report: Mukesh prajapati
Pichhore MLA Pritam Lodhi Viral Video मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। यह मामला खनियाधाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ा खुर्द का बताया जा रहा है, जहाँ बुनियादी समस्याओं से जूझ रही ग्रामीण महिलाओं ने विधायक के काफिले को बीच रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि जब महिलाओं ने पानी और बिजली जैसी मूलभूत किल्लत को लेकर अपनी गुहार लगाई, तो विधायक ने बेहद संवेदनशीलता दिखाने के बजाय मामले को मजाकिया अंदाज में टाल दिया।
Pichhore MLA Pritam Lodhi Viral Video ‘यह रहा पानी’ कहकर दिखाई ₹10 की बोतल, ग्रामीणों में रोष
Pichhore MLA Pritam Lodhi Viral Video प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, ग्राम पहाड़ा खुर्द में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जब विधायक प्रीतम लोधी का काफिला वहां से गुजर रहा था, तो आक्रोशित महिलाओं ने गाड़ी के सामने आकर उन्हें रोक लिया। महिलाओं ने जब पीने के साफ पानी की गंभीर समस्या उनके सामने रखी, तो गाड़ी में बैठे विधायक ने अपने पास रखी पानी की बोतल दिखाते हुए हल्के अंदाज में कहा, “यह रहा पानी, 10 रुपये की बोतल आती है।” विधायक के इस अप्रत्याशित और मजाकिया जवाब से ग्रामीण अवाक रह गए।
Pichhore MLA Pritam Lodhi Viral Video बिजली, मच्छर और खराब डीपी की शिकायत सुनते ही आगे बढ़ा काफिला
पीड़ित महिलाओं ने हार नहीं मानी और गांव की अन्य विकट समस्याओं को भी विधायक के सामने जोर-शोर से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का विद्युत ट्रांसफार्मर (डीपी) लंबे समय से फुंका हुआ है, जिसके कारण पूरा गांव अंधेरे में डूबा है और भीषण गर्मी व उमस के बीच मच्छर काटने से बीमारियां फैल रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली और मच्छरों से जुड़ी इन गंभीर तकलीफों को सुनते ही विधायक प्रीतम लोधी बिना कोई ठोस आश्वासन दिए अपनी गाड़ी आगे बढ़वाकर वहां से रवाना हो गए।
Pichhore MLA Pritam Lodhi Viral Video सोशल मीडिया पर जनता जता रही है नाराजगी
इस पूरे घटनाक्रम का किसी ग्रामीण ने लाइव वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग जनता की बुनियादी तकलीफों के प्रति जनप्रतिनिधि के इस रवैये को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में इस बात को लेकर खासा रोष है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले नेता जीतने के बाद जनता की रोजमर्रा की समस्याओं को भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
Read this: Gold Silver Price : सोना-चांदी फिर हुए सस्ते, जानिए आज कितना गिरा भाव और आपके शहर का लेटेस्ट रेट





