REPORT BY : AJAY NIGAM
MP Apex Bank Cooperation Week : अपेक्स बैंक मुख्यालय में सहकारिता सप्ताह की शुरुआत
MP Apex Bank Cooperation Week : भोपाल स्थित टी.टी. नगर में अपेक्स बैंक मुख्यालय में सोमवार को सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सहकारी ध्वज फहराया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सहकारिता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण और सामूहिक सहकारी गीत का भी आयोजन किया गया।

MP Apex Bank Cooperation Week : सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन
भारत सरकार ने 6 जुलाई 2021 को पहली बार अलग सहकारिता मंत्रालय का गठन किया था और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सहकारिता मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में सहकारिता सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में भी सात दिवसीय थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
MP Apex Bank Cooperation Week : महासदस्यता अभियान से किसानों को जोड़ने पर जोर
महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने 14 अप्रैल से 30 जून तक चल रहे महासदस्यता अभियान में अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि वे शासन की कृषि एवं सहकारिता संबंधी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

MP Apex Bank Cooperation Week : वरिष्ठ अधिकारियों को संभागीय दौरे के निर्देश
प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने पिछले दो महीनों में प्रदेश के सभी संभागों का दौरा कर किसानों से संवाद स्थापित किया है। उन्होंने अपेक्स बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से भी प्रत्येक संभाग में एक सप्ताह का प्रवास कर किसानों और सहकारी संस्थाओं से संवाद बढ़ाने तथा सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया।
MP Apex Bank Cooperation Week : प्रबंध संचालक ने बताई कार्यक्रम की रूपरेखा
कार्यक्रम की शुरुआत में अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता ने सहकारिता सप्ताह के उद्देश्य और इसकी रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक आशीष राजोरिया ने किया, जबकि विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरुण मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
MP Apex Bank Cooperation Week : अधिकारी और कर्मचारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्रीमती अरुणा दुबे, उपमहाप्रबंधक के.टी. सज्जन, प्रबंधक विवेक मलिक, करुण यादव, समीर सक्सेना सहित अपेक्स बैंक के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
READ MORE : MP Congress Internal Conflict : दिग्विजय के निशाने पर जीतू पटवारी,‘सूत न कपास, जुलाहों में लट्ठम लट्ठ’

