MP Top 10 : 1 मानसून में इंदौर का नया पर्यटन स्थल बना आकर्षण का केंद्र
MP Top 10 : मानसून की शुरुआत के साथ इंदौर के आसपास स्थित नर्मदा और खड़ी नदी का संगम पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। देवगुराड़िया से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित यह प्राकृतिक स्थल हरियाली, घने जंगल, नदी संगम और एडवेंचर राइडिंग के लिए नई पसंद बन गया है।

2 संतोष वर्मा पर NSA की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने खारिज की
ब्राह्मण समाज पर कथित टिप्पणी के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने आईएएस अधिकारी एवं अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि मामले में पहले से एफआईआर दर्ज है और कानूनी प्रक्रिया जारी है।
3 बारिश में भी गड्ढे भरने की नई तकनीक अपनाएगा इंदौर नगर निगम
पिछले वर्षों में बारिश के दौरान खराब सड़कों को लेकर आलोचना झेल चुके इंदौर नगर निगम ने इस बार वॉटर-बेस्ड कोल्ड मिक्स डामर तकनीक से पेचवर्क शुरू किया है। इस तकनीक से बारिश के दौरान भी गड्ढों की मरम्मत संभव होगी।
4 मानसून सत्र में UCC समेत 11 अहम विधेयक ला सकती है सरकार
20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में मोहन यादव सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) सहित 11 महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है। इनमें शिक्षा, वित्त, पंचायत, नगरीय विकास, श्रम और लोक निर्माण विभाग से जुड़े प्रस्ताव भी शामिल हैं।
5 आदिवासी छात्रावासों के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बढ़ी
राज्य सरकार ने अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी राहत देते हुए छात्रावास एवं आश्रमों में रहने वाले विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बढ़ा दी है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी।
6 मुरैना की 440 मेगावाट सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना बनी मिसाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना की 440 मेगावाट सोलर प्लस बैटरी स्टोरेज परियोजना को प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में युगांतरकारी पहल बताया। इस परियोजना से हरित ऊर्जा उत्पादन को नई गति मिलेगी।
7 मुख्यमंत्री ने नीमच सोलर पार्क और गांधीसागर परियोजना का किया एरियल सर्वे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क और गांधीसागर पम्प स्टोरेज परियोजना का हवाई निरीक्षण किया। लगभग 11,470 करोड़ रुपये की इस परियोजना से ऊर्जा उत्पादन बढ़ने के साथ हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
8 क्रिकेटर शशांक सिंह और पिता पर एफआईआर दर्ज
भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में घरेलू कर्मचारी से मारपीट के आरोप में क्रिकेटर शशांक सिंह, उनके पिता एवं पूर्व स्पेशल डीजी शैलेष सिंह तथा ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
9 उज्जैन में शुरू होगा पेप्सिको का 1,266 करोड़ रुपये का प्लांट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में पेप्सिको के फ्लेवर कंसंट्रेट प्लांट का लोकार्पण करेंगे। 1,266 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्लांट से 800 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।
10 कुंडलपुर से लौट रहे दंपती पर गिरी पेड़ की डाल, दोनों की मौत
दमोह जिले के तेजगढ़ क्षेत्र में कुंडलपुर से लौट रहे जबलपुर निवासी दंपती की सड़क किनारे सूखे पेड़ की भारी डाल गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

