MP Pensioners Welfare Association : सरकार के रवैये की पेंशनरों ने की आलोचना
MP Pensioners Welfare Association : पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, भोपाल जिले की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया और सरकार द्वारा लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेने को लेकर नाराजगी जताई।

MP Pensioners Welfare Association : महंगाई राहत और बकाया भुगतान का मुद्दा उठा
प्रदेश अध्यक्ष आमोद सक्सेना ने कहा कि महंगाई राहत की अवधि में कटौती, वेतनमानों की बकाया राशि का भुगतान, पेंशन कल्याण मंडल के पुनर्गठन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिलने तथा अन्य लंबित मामलों के समाधान में सरकार की उदासीनता से प्रदेशभर के पेंशनरों में असंतोष बढ़ रहा है।
MP Pensioners Welfare Association : सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग
भोपाल जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने सरकार से आग्रह किया कि पेंशनरों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और संवैधानिक समानता को ध्यान में रखते हुए लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए।

MP Pensioners Welfare Association : नवनियुक्त पदाधिकारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान
बैठक में नवनियुक्त प्रांतीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव शकुंतला वर्मा, संगीता श्रीवास्तव तथा हाल ही में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष ठाकुर ने किया।
MP Pensioners Welfare Association : आंदोलन की दी चेतावनी
बैठक में संरक्षक पी.आर. गवाड़े, उपाध्यक्ष सर्वेश तिवारी, सचिव हरेंद्र तिवारी, तुलाराम गुर्जर, राजेंद्र नाइक, प्रांतीय सचिव रामगोपाल माथुर, यशवंत सिंह बैस सहित कई पदाधिकारियों ने सरकार के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि यदि लंबित मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो पेंशनर अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे।
READ MORE : MP Pulse Polio Campaign : स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान

