,

CG: Top 10

https://swadeshlive.com/cg-top-10-july-29/

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें..

Contents
1. रायपुर में ऑक्टोपस बार समेत 4 दुकानें आग की चपेट में2. नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला आरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त3. बस्तर में पहली बार सफल हार्ट सर्जरी, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि4. रायगढ़ में कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अवैध अप्रवासियों की पहचान के निर्देश5. करेलों के बीच छिपे कोबरा ने युवक को डसा, बाजार में मची अफरा-तफरी6. बिजली गिरने के तीन हादसों में 5 लोगों की मौत, 11 घायल7. दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी8. नक्सल मुक्त गांवों में पहली बार चलेगा भाजपा का तिरंगा अभियान9. मुआवजे की राशि पर उठे सवाल, ₹9 लाख से बढ़कर ₹69 लाख हुई10. सर्विस क्वालिटी रेटिंग में रायपुर एयरपोर्ट को 4.88 अंक

1. रायपुर में ऑक्टोपस बार समेत 4 दुकानें आग की चपेट में

रायपुर में भीषण आग लगने से ऑक्टोपस बार समेत चार दुकानें जलकर खाक हो गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग हार्डवेयर की दुकान से शुरू हुई और देखते ही देखते आसपास की दुकानों तक फैल गई। कई वाहन भी आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जबकि दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

2. नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला आरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त

बिलासपुर हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में 100 प्रतिशत महिला आरक्षण के मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने कहा कि तीन वर्ष पहले इस संबंध में आदेश रद्द किया जा चुका है, फिर भी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए भर्ती नहीं निकाली गई। कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग और लोक सेवा आयोग (PSC) के सचिव को नोटिस जारी किया है।

3. बस्तर में पहली बार सफल हार्ट सर्जरी, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

जगदलपुर के स्पेशियलिटी हॉस्पिटल CCSH में पहली बार मिट्राल वॉल्व रिप्लेसमेंट हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। बस्तर क्षेत्र में इस तरह की जटिल हृदय सर्जरी पहली बार होने से मरीजों को अब बड़े शहरों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा।

4. रायगढ़ में कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अवैध अप्रवासियों की पहचान के निर्देश

रायगढ़ में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक में कानून-व्यवस्था से जुड़े 16 एजेंडों पर चर्चा हुई। बैठक में अवैध अप्रवासियों की पहचान, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और भारी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

5. करेलों के बीच छिपे कोबरा ने युवक को डसा, बाजार में मची अफरा-तफरी

बिलासपुर के साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने पहुंचे एक युवक को करेलों के बीच छिपे कोबरा सांप ने डस लिया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

6. बिजली गिरने के तीन हादसों में 5 लोगों की मौत, 11 घायल

प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। इसी बीच पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी पिछले 60 घंटे से लापता बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

7. दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

दुर्ग जिले में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह रात में शांत थी और उसने भोजन भी नहीं किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

8. नक्सल मुक्त गांवों में पहली बार चलेगा भाजपा का तिरंगा अभियान

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भाजपा तिरंगा अभियान चलाने जा रही है। पार्टी का दावा है कि करीब तीन दशक बाद पहली बार नक्सल मुक्त हुए गांवों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

9. मुआवजे की राशि पर उठे सवाल, ₹9 लाख से बढ़कर ₹69 लाख हुई

रायपुर में भूमि अधिग्रहण से जुड़े एक मामले में मुआवजे की राशि को लेकर सवाल उठे हैं। पहले सर्वे में जहां ₹9 लाख का मुआवजा तय किया गया था, वहीं दूसरे सर्वे में यह बढ़कर ₹69 लाख हो गया। निर्माण को पहले अस्वीकार किया गया, लेकिन बाद में उसे सही माना गया। मामले की जांच की मांग उठ रही है।

10. सर्विस क्वालिटी रेटिंग में रायपुर एयरपोर्ट को 4.88 अंक

रायपुर एयरपोर्ट को सर्विस क्वालिटी के आधार पर 4.88 की रेटिंग मिली है। यह रेटिंग कई प्रमुख मानकों पर यात्रियों के अनुभव के आधार पर दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार रायपुर पांच बड़े एयरपोर्ट से पीछे रहा, लेकिन इंदौर एयरपोर्ट से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहा।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक