Ikka Trailer : 29 साल बाद फिर साथ दिखे सनी देओल और अक्षय खन्ना
Ikka Trailer : बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अक्षय खन्ना एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। नेटफ्लिक्स ने सोमवार को अपनी आगामी फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। करीब 29 साल बाद दोनों कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Ikka Trailer : कोर्टरूम ड्रामा से आगे की कहानी
निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की फिल्म ‘इक्का’ केवल एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है, बल्कि यह परिवार, रिश्तों और कठिन फैसलों की कहानी भी है। फिल्म में सनी देओल अर्जुन मेहरा नाम के ईमानदार वकील की भूमिका निभा रहे हैं, जो न्याय के लिए हर लड़ाई लड़ने में विश्वास रखते हैं। उनका दमदार संवाद, “हम कोर्ट में जीतने के लिए नहीं, हक के लिए लड़ते हैं”, ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत बनकर सामने आया है।
Ikka Trailer : अक्षय खन्ना निभा रहे हैं अहम किरदार
फिल्म में अक्षय खन्ना शौर्यमान गौर के किरदार में नजर आएंगे, जिन पर हत्या की कोशिश का गंभीर आरोप है। अर्जुन मेहरा उनका केस लड़ने का फैसला करते हैं, जिसके बाद उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी एक-दूसरे से टकराने लगती है। यह संघर्ष फिल्म की कहानी को नया मोड़ देता है।
Ikka Trailer : तिलोत्तमा शोम और दीया मिर्जा भी अहम भूमिका में
फिल्म में तिलोत्तमा शोम सरकारी वकील मधुरा बनर्जी की भूमिका निभा रही हैं, जो कोर्ट में अपने पक्ष को साबित करने की पूरी कोशिश करती हैं। वहीं दीया मिर्जा, अर्जुन मेहरा की पत्नी अवंतिका के किरदार में दिखाई देंगी, जिनकी जिंदगी भी इस केस से प्रभावित होती है।
Ikka Trailer : सनी देओल ने बताया क्यों खास है ‘इक्का’
सनी देओल ने कहा कि ‘इक्का’ सिर्फ एक कानूनी लड़ाई नहीं, बल्कि रिश्तों, जिम्मेदारियों और सही फैसले लेने की कहानी है। उन्होंने बताया कि अर्जुन मेहरा का किरदार अपने सिद्धांतों पर अडिग रहता है, लेकिन परिस्थितियां उसे अपनी सोच और मूल्यों पर सवाल उठाने के लिए मजबूर कर देती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनकी पहली डायरेक्ट-टू-स्ट्रीमिंग रिलीज है और वह खुश हैं कि नेटफ्लिक्स के जरिए दुनिया भर के दर्शक इस फिल्म को देख पाएंगे।
Ikka Trailer : 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
फिल्म ‘इक्का’ की कहानी अल्थिया कौशल और मयंक तिवारी ने लिखी है। इसका निर्माण एल्केमी फिल्म्स ने किया है। यह फिल्म 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
read more : Imtiaz Ali : बॉलीवुड के उस कहानीकार की कहानी, जिसकी फिल्में प्यार से ज्यादा जिंदगी को समझाती हैं

