,

Neemuch Solar Park : CM मोहन यादव ने किया नीमच सोलर पार्क और ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे, 11,470 करोड़ की परियोजना से बदलेगी मध्यप्रदेश की ऊर्जा तस्वीर

- Advertisement -
Ad imageAd image

Neemuch Solar Park : 11,470 करोड़ रुपये की परियोजना से होगा 1920 मेगावाट बिजली उत्पादन

Neemuch Solar Park : ग्रीनको ग्रुप द्वारा विकसित की जा रही गांधीसागर पम्प स्टोरेज परियोजना लगभग 11,470 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही है। इसकी कुल क्षमता 1920 मेगावाट होगी, जबकि ऊर्जा भंडारण क्षमता 10,326 मेगावाट प्रति घंटा निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे राज्य की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और नवीकरणीय ऊर्जा को नई गति मिलेगी।

Neemuch Solar Park

Neemuch Solar Park : पम्प स्टोरेज तकनीक से होगा बिजली उत्पादन

परियोजना में गांधीसागर के मौजूदा जलाशय और खिमला में बनाए जा रहे ऊपरी जलाशय का उपयोग पम्प स्टोरेज तकनीक के माध्यम से किया जाएगा। इस तकनीक की खासियत यह है कि पानी का दोबारा उपयोग किया जाता है और केवल वाष्पीकरण से होने वाली मामूली हानि को छोड़कर अतिरिक्त जल की आवश्यकता नहीं पड़ती। परियोजना के तहत 240 मेगावाट की 7 द्वि-दिशात्मक टर्बाइन और 120 मेगावाट की 2 टर्बाइन इकाइयाँ स्थापित की जा रही हैं, जिससे स्वच्छ और स्थायी ऊर्जा उत्पादन सुनिश्चित होगा।

Neemuch Solar Park : हजारों लोगों को मिल रहा रोजगार

खिमला में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान प्रतिदिन 3,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में औद्योगिक निवेश बढ़ने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Neemuch Solar Park : हरित विकास और ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास को प्राथमिकता दे रही है। नीमच सोलर पार्क और गांधीसागर पम्प स्टोरेज परियोजना भविष्य में प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह परियोजना कार्बन उत्सर्जन कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देगी।

Neemuch Solar Park : कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

एरियल सर्वे के दौरान केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी, प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, ग्रीनको के सीईओ मौर्या, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक माधव मारू सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता