MP Congress Internal Conflict : आपस में टांग खिंचाई कर रहे कांग्रेसी दिग्गज,‘विभीषण’ और ‘दोगले’ तक पहुंच रही बयानबाजी
MP Congress Internal Conflict : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अभी ढाई साल का वक्त बाकी है… लेकिन विपक्षी दल कांग्रेस सत्ता के लिए बेताब है… ये बात दीगर है कि कांग्रेस सरकार से ज्यादा अपने आप में ही लड़ रही है… छत्रपवाद से घिरी कांग्रेस में कोई किसी को अपने से बड़ा मानने को तैयार नहीं… पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की हालत ये हो गई है कि पार्टी के ही नेता उनके उठाए मुद्दों को नकार रहे हैं… उन्हें दलाल तक कहा जाने लगा है… हम कांग्रेस की अन्तर्कलह और कमजोर पड़ रहे नेतृत्व पर चर्चा करेंगे… इससे पहले देखते हैं रिपोर्ट…

MP Congress Internal Conflict : मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए बेताब है… हालत ये है कि पार्टी आपस में ही उलझ रही है… पार्टी नेतृत्व ने कमान तो जीतू पटवारी को दे रखी है… लेकिन कोई बुजुर्ग उन्हें नेता मानने को तैयार नहीं है… कलह का आलम ये है कि कांग्रेस अपनी राज्यसभा सीट तक नहीं बचा सकी… आरोप लगे कि कांग्रेस नेताओं ने ही मीनाक्षी नटराजन पर तेलंगाना में दर्ज केस की जानकारी लीक की है…
MP Congress Internal Conflict : इस मामले को लेकर कांग्रेसी ऐसे उलझे… कि मंच पर ही प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और दिग्विजय सिंह उलझ गए (थोड़ा एंबियंस दें)… पटवारी ने दिग्विजय सिंह को साइड में बैठने को कह दिया (थोड़ा एंबियंस दें)… कांग्रेस की अंतर्कलह किस हद तक है, इसका एक नमूना हाल ही में दिखा… जब वीर भारत न्यास को लेकर कांग्रेस के नेता ही आमने-सामने आ गए… पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर निजी ट्रस्ट को 1 रुपए में 500 करोड़ की जमीन देने के आरोप लगाए… तो दिग्विजय सिंह ने इसे न केवल झूठ का पुलिंदा करार दिया, बल्कि इशारों में पटवारी को दलाल तक कह डाला…
READ MORE : Ram Janmabhoomi Trust Restructuring : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग, स्वामी चक्रपाणि ने PM मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

