MP Top 10 : 1 इंदौर का मास्टर प्लान अटका, अवैध बसाहट बढ़ी
MP Top 10 : इंदौर का नया मास्टर प्लान पिछले पांच वर्षों से लंबित है। मेट्रोपॉलिटन सिटी बनने की प्रक्रिया के बीच 2035 को ध्यान में रखकर नया प्लान तैयार किया जाएगा। देरी के कारण शहर में अवैध कॉलोनियां और अव्यवस्थित विकास तेजी से बढ़ रहा है, जिससे भविष्य की शहरी योजना प्रभावित हो रही है।

2 कमलनाथ के ‘लापता विधायक’ पोस्टर से गरमाई राजनीति
छिंदवाड़ा के जैतपुर गांव में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर लगाए गए “लापता विधायक” पोस्टरों ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है। भाजपा ने क्षेत्रीय समस्याओं को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा, जबकि पोस्टरों को लेकर जिले में राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
3 सीमांकन विवाद में पटवारी को बंधक बनाकर पीटा
उमरिया जिले के पाली तहसील के बकेली गांव में जमीन सीमांकन के दौरान विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पटवारी को घर में बंधक बनाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
4 नीमच को मिलेगी 1,554 करोड़ की औद्योगिक सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नीमच जिले में 1,553.98 करोड़ रुपये की लागत वाली 38 औद्योगिक परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इन परियोजनाओं से 3,200 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
5 मानसून की चाल धीमी, 40 जिले अब भी बारिश के इंतजार में
Panchang : 29 जून का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और पूजा का महत्व
प्रदेश में मानसून की रफ्तार अभी भी सुस्त बनी हुई है। जून में सामान्य से करीब 38 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को छह जिलों में भारी बारिश तथा भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
6 पीडब्ल्यूडी का बड़ा रोड मास्टर प्लान
मध्यप्रदेश सरकार अगले पांच वर्षों में करीब 88 हजार करोड़ रुपये खर्च कर लगभग 29,682 किलोमीटर नई और उन्नत सड़कें तैयार करेगी। योजना के तहत छह नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर भी विकसित किए जाएंगे, जिससे उद्योग, पर्यटन और शहरों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
7 एआई से होगी अपराध न्याय प्रणाली और मजबूत
भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में न्यायमूर्ति कलगांवकर ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, CCTNS 2.0 और ICJS जैसी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से अपराध जांच और न्याय प्रणाली अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।
8 यशवंत क्लब चुनाव में जितेंद्र जैन बने अध्यक्ष
इंदौर के प्रतिष्ठित यशवंत क्लब के चुनाव में जितेंद्र जैन ने पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह ‘पम्मी’ छाबड़ा को 65 मतों से हराकर पहली बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। सचिव पद पर विजय कस्तुरी निर्वाचित हुए।
9 इंदौर के फूटी कोठी इलाके में मकान में भीषण आग
इंदौर के फूटी कोठी चौराहे के पास एक मकान में देर रात आग लग गई। दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया।
10 दमोह जेल में एचआईवी संक्रमित बंदी के नाखून से घायल कैदी
दमोह जिला जेल में दो बंदियों के बीच विवाद के दौरान एचआईवी संक्रमित बंदी का नाखून दूसरे कैदी को लग गया। एहतियात के तौर पर घायल बंदी को जिला अस्पताल से सागर आईआरटीसी रेफर किया गया है। चिकित्सकीय जांच और विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
read more : Chanakya Niti : किसी के बुलाने पर भी न जाएं इन 4 जगहों पर, वरना गंवा बैठेंगे मान-सम्मान

