CG Top 10 : 1 सुकमा में ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ से कुपोषित बच्चों को नई जिंदगी
CG Top 10 : सुकमा जिले के गुमड़ी गांव में आयोजित हेल्थ कैंप के दौरान चार गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान की गई। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत समय पर इलाज और पोषण उपलब्ध कराने से बच्चों की सेहत में सुधार देखने को मिला। यह योजना आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है।

2 बेमेतरा में दो बड़े सड़क हादसे, दो युवकों की मौत
कवर्धा-सिमगा नेशनल हाईवे पर रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। सेगोना के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कारेसरा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।
3 आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान
रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘आपातकाल के योद्धा’ स्मारिका का विमोचन किया तथा निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। मुख्य वक्ता इंद्रेश कुमार ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के महत्व पर जोर दिया।
4 दुर्ग में देह व्यापार का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
दुर्ग के सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित जलाराम रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं, दो ग्राहकों और दो होटल संचालकों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।
5 बेमेतरा में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या
ग्राम भदराली में पुरानी दुश्मनी के चलते हुए विवाद में 62 वर्षीय आरोपी ने टंगिया से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।
6 जर्जर दीवार गिरने से दो मासूम बहनों की मौत
बेमेतरा जिले के राउरपुर गांव में एक कच्ची जर्जर दीवार अचानक गिर गई। हादसे में दो मासूम बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
7 कबीरधाम में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई
कबीरधाम जिले के खरहट्टा गांव में प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 2600 घन मीटर अवैध रेत जब्त की। राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई कर अवैध खनन करने वालों को सख्त चेतावनी दी।
8 प्यार के लिए बदला धर्म, 1000 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंची युवती
एक युवती ने प्रेम विवाह के लिए 1000 किलोमीटर से अधिक का सफर तय किया। युवती ने परिजनों के साथ जाने से इनकार करते हुए अपनी इच्छा से विवाह किया। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की मौजूदगी में दोनों का विवाह संपन्न कराया गया।
9 इंस्टाग्राम पर निजी फोटो वायरल करने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक युवती की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।
10 रायपुर में युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।
read more : Panchang : 29 जून का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और पूजा का महत्व





