,

IND vs SL: Women’s WC 2025 का धमाकेदार आगाज आज से,कब और कहां,पढ़ें पूरी खबर

- Advertisement -
Ad imageAd image
IND vs SL: Women's WC 2025 का धमाकेदार आगाज आज से,कब और कहां,पढ़ें पूरी खबर

BY: MOHIT JAIN

भारत और श्रीलंका के बीच ICC वूमेन्स ODI वर्ल्ड कप 2025 का पहला मुकाबला 30 सितंबर से खेला जाएगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करने का पूरा जोर लगाएगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 47 साल के इंतजार के बाद अपना पहला ICC खिताब जीतने की तैयारी में है।

इस बार टूर्नामेंट भारत में आयोजित हो रहा है, इसलिए घरेलू परिस्थितियों का फायदा टीम इंडिया को मिल सकता है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ICC रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है और शुरुआती मैच में मजबूत प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेगी।

दोनों टीमों की ताकत और स्टार खिलाड़ी

भारतीय टीम में स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर जैसी अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। श्रीलंका की टीम भी इस बड़े मंच पर चौंकाने की क्षमता रखती है और भारत को कड़ी चुनौती दे सकती है।

क्रिकेट फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय टीम जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करे।

मैच डिटेल्स: IND-W vs SL-W, वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025

  • तारीख: 30 सितंबर 2025
  • दिन: मंगलवार
  • समय: 3:00 PM (भारतीय समयानुसार)
  • टॉस: 2:30 PM
  • वेन्यू: एसीए स्टेडियम, गुवाहाटी (बरसापारा)
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार

भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रॉड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरूंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।

श्रीलंका महिला टीम का स्क्वॉड

चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविषा दिलहारी, निलाक्षी डिसिल्वा, अनुष्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, डयूमी विहांगा, पियूमी वत्सला, इनोका रणवीरा, सुगंदिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, मल्की मडारा, अचिनी कुलसूर्या।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 06 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Bihar Crime News मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस