,

आगरा में तिरंगा विवाद: हिंदू महिला पदाधिकारी मीरा राठौर पुलिस की रोक के बावजूद तिरंगा लेकर जामा मस्जिद पहुंची

- Advertisement -
Ad imageAd image
agra-tiranga-vivad-dhirendra-shastri-bayan


रिपोर्टर: फरहान खान, एडिट- विजय नंदन

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के तिरंगा बयान के बाद आगरा में हिंदू संगठनों में जोश और उत्साह का माहौल है। मंदिरों, चर्चों और गुरुद्वारों पर तिरंगा लगाने की मुहिम तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में सोमवार को हिंदू संगठनों की महिला पदाधिकारी मीरा राठौर तिरंगा लेकर जामा मस्जिद पहुँचीं, जहां पुलिस और मस्जिद प्रशासन के साथ विवाद हुआ।

घटनाक्रम – सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मीरा राठौर को मस्जिद के गेट तक पहुँचने से रोकने की कोशिश की। हालांकि, उन्होंने पुलिस की चेतावनी को न मानते हुए तिरंगा जामा मस्जिद के गेट तक ले जाकर लगवा दिया। स्थिति बिगड़ते देख मस्जिद प्रशासन ने गेट बंद कर दिया।

इसके बाद थाना मंटोला प्रभारी ने खुद आगे बढ़कर तिरंगा स्वीकार किया और मीरा राठौर से लिया। इसके बाद मीरा राठौर ने थाना प्रभारी को भी तिरंगा भेंट किया।

घटना के बाद जामा मस्जिद के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

प्रतिक्रियाएँ और असर:

मीरा राठौर ने कहा, “हम तिरंगा लेकर अपनी संस्कृति और देशभक्ति का संदेश पहुंचा रहे हैं।”

इस घटनाक्रम के बाद आगरा में तिरंगा विवाद पर राजनीतिक और धार्मिक संगठनों की सक्रियता बढ़ गई है। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है

प्रमुख बातें:

  • घटना स्थल: जामा मस्जिद, थाना मंटोला, आगरा
  • प्रमुख व्यक्ति: मीरा राठौर (हिंदूवादी नेत्री)
  • पुलिस कार्रवाई: गेट बंद करना, थाना प्रभारी द्वारा तिरंगा स्वीकार
  • सुरक्षा: भारी पुलिस बल तैनात

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल