खत्म हुआ इंतजार! ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस और रोमांच ने बढ़ाई उत्सुकता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
खत्म हुआ इंतजार! ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस और रोमांच ने बढ़ाई उत्सुकता

BY: MOHIT JAIN

फैंस का लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में रहस्य, रोमांच और थ्रिल का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है।

2022 में आई ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ की सफलता ने ही इसके प्रीक्वल का रास्ता खोला था। अब जब फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है, तो फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है।

8 भाषाओं में होगी रिलीज

‘कांतारा: चैप्टर 1’ इस साल की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म को एक साथ 8 भाषाओं—हिंदी, अंग्रेजी, स्पेनिश, बांग्ला, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।
यह मल्टीलैंग्वेज रिलीज दर्शकों की पहुंच को और व्यापक बना देगी।

सस्पेंस से भरा दमदार ट्रेलर

मेकर्स ने ट्रेलर में कहानी के कई राज छुपाए हैं। सिर्फ एक रहस्यमयी चेतावनी पर बार-बार जोर दिया गया है—“कांतारा के अंदर मत जाना”।
यही लाइन दर्शकों में जिज्ञासा जगाती है कि आखिर इस प्रीक्वल में ऐसा क्या है, जो इसे खास और रहस्यमयी बनाता है।

शानदार विजुअल्स और बड़े वॉर सीक्वेंस

फिल्म की टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिजाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म को भव्य विजुअल ट्रीट बनाया है।

मेकर्स ने इस बार एक विशाल वॉर सीक्वेंस भी फिल्माया है, जिसमें 500 से ज्यादा फाइटर्स और करीब 3000 लोग शामिल हैं। 25 एकड़ में फैले इस सेट को तैयार करने में 45–50 दिन लगे। इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक माना जा रहा है।

‘कांतारा’ की सफलता का रिकॉर्ड

2022 में रिलीज हुई ‘कांतारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था।

  • भारत में कमाई: 309 करोड़ रुपये
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 460 करोड़ रुपये
  • बजट: मात्र 16 करोड़ रुपये
  • अवॉर्ड्स: फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता था।

ऋषभ शेट्टी न सिर्फ फिल्म के लीड एक्टर थे, बल्कि उन्होंने ही इसका निर्देशन भी किया था।

‘कांतारा: चैप्टर 1’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक विजुअल अनुभव बनने जा रही है। सस्पेंस और थ्रिल से भरे इसके ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि जब फिल्म बड़े पर्दे पर आएगी, तो क्या यह अपनी पिछली फिल्म की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच पाएगी।

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के