सादगी की मिसाल: फरियादियों के बीच बैठकर समस्याएं सुनते हैं SDM अंकित कुमार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
sadgi-mein-sachha-sevak-iitian-sdm-ankit-kumar

report: prempal singh, by: vijay nandan

फिरोजाबाद : सादा लिबास, सरल अंदाज और सेवा की भावना… टूंडला तहसील के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अंकित कुमार आज आम जनता के बीच “सच्चे सेवक” के रूप में जाने जाते हैं। फरियादियों की भीड़ के बीच सीमेंट की बेंच पर बैठकर जनसुनवाई करना उनका अनोखा अंदाज है, जो लोगों को बेहद भा रहा है।

30 वर्षीय अंकित कुमार ने आईआईटी बीएचयू से बीटेक करने के बाद टाटा कम्युनिकेशंस में नौकरी की, रेलवे इंजीनियरिंग सर्विस में भी सेवाएं दीं और 2022 में यूपी पीसीएस परीक्षा पास कर प्रशासनिक सेवा में आए।
फील्ड से लौटते वक्त जब वे चैंबर के बाहर फरियादियों की कतार देखते हैं, तो कुर्सी पर नहीं बल्कि उन्हीं के बीच बेंच पर बैठकर समस्याएं सुनते हैं और तुरंत समाधान के निर्देश देते हैं।

जनता के बीच बैठकर समस्याएं सुनते एसडीएम अंकित कुमार

अंकित कुमार का कहना है, “हम लोक सेवक हैं, जनता की सेवा ही हमारी जिम्मेदारी है।” यही वजह है कि समस्या का समाधान होने पर जब कोई फरियादी धन्यवाद कहता है तो वे सहज मुस्कान के साथ उसे सेवा का कर्तव्य बता देते हैं।

फिरोजाबाद में पहले शिकोहाबाद और अब टूंडला तहसील की कमान संभाल रहे अंकित कुमार ने अपनी सादगी और समर्पण से

आम जनता के बीच अलग पहचान बना ली है।

एसडीएम अंकित कुमार की सफलता का सफर

नाम: अंकित कुमार
पद: उप जिलाधिकारी (एसडीएम), टूंडला तहसील, फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)
आयु: 30 वर्ष

प्रोफ़ाइल: किसान के बेटे अंकित कुमार – यूपीएससी में 623वीं रैंक

उपलब्धि: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 623वीं रैंक
जन्म/मूल निवासी: मूल रूप से अलीगंज (एटा), वर्तमान निवास – टाउनहाल, फर्रुखाबा
पारिवारिक पृष्ठभूमि:
पिता – अखिलेश कुमार (किसान व छोटी दुकान चलाते हैं)
माता – गृहिणी
दो भाई

शैक्षणिक सफर

  • प्रारंभिक शिक्षा: गाँव के प्राइवेट स्कूल से
  • कक्षा 5 के बाद नवोदय विद्यालय में प्रवेश
  • 2016 में 12वीं की परीक्षा पास की
  • आईआईटी कानपुर से 2021 में बी.टेक (इंजीनियरिंग)

UPSC तैयारी

  • बी.टेक के बाद दिल्ली (ओल्ड राजेंद्र नगर) में रहकर UPSC की तैयारी
  • टेस्ट सीरीज का नियमित अध्ययन
  • पहले दो प्रयासों में असफल, लेकिन तीसरे प्रयास (2023) में सफलता
  • UPSC CSE-2023 में 623वीं रैंक

प्रेरणा और दृष्टिकोण

आईआईटी में पढ़ाई के दौरान उन्होंने अपने सीनियरों (जो IAS/IPS बने) को सुना।
उनसे प्रेरणा लेकर उन्होंने तय किया कि समाज सेवा और प्रशासन में योगदान देने के लिए UPSC देंगे।

उपलब्धि पर खुशी

  • अंकित की सफलता पर परिवार, गांव और जिले में खुशी का माहौल
  • बधाई देने वालों का तांता और मुंह मीठा कराने का सिलसिला
  • जिले का नाम रोशन करने पर लोगों को गर्व

किसान के बेटे अंकित कुमार ने कठिन मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतरता से UPSC CSE-2023 में 623वीं रैंक हासिल कर फर्रुखाबाद और एटा जिले का नाम रोशन किया।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन