रातों रात योगी सरकार ने कर दिए इन 29 अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP News

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। उत्तरप्रदेश में 29 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 13 जिलों के डीएम बदल दिए हैं। तबादल सूची के अनुसार बरेली की नगर आयुक्त निधि गुप्ता अमरोहा की डीएम, फिरोजाबाद के नगर आयुक्त घनश्याम मीना हमीरपुर, डॉ. दिनेश चंद्र को जौनपुर और जौनपुर के डीएम रविंद्र मंदर को प्रयागराज का डीएम बनाया गया है।

मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा भंगारी को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रयागराज के डीएम नवनीत चहल आजमगढ़ के डीएम बनाए गए हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद चौहान को शामली का जिलाधिकारी बनाया गया है।

शामली के जिलाधिकारी रविंद्र सिंह को फतेहपुर के डीएम बनाए गए हैं। आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह बदायूं के नए नगर मजिस्ट्रेट बने हैं। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह को शाहजहांपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
फतेहपुर की जिलाधिकारी इंदुमती को चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग की विशेष सचिव बनाया गया है। फिरोजाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त घनश्याम मीना को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। हमीरपुर के जिलाधिकारी राहुल पांडेय हाथरस के डीएम बने हैं।

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक अंजनी कुमार सिंह को मैनपुरी के जिलाधिकारी के पद के तैनाती दी गई है। शाहजहांपुर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के विशेष सचिव के तौर पर तैनाती दी गई है। अमरोहा के जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी को पंचायती राज में विशेष सचिव बनाया गया है।

लखनऊ डीएम की ट्रांसफर की खबर गलत :

यूपी में देर रात 29 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके तहत 13 जिलों के DM भी बदले गए हैं। लखनऊ के डीएम सूर्य पाल गंगवार का ट्रांसफर करने की भी खबर थी लेकिन आधिकारिक लिस्ट जारी होने पर उसमे उनके ट्रांसफर की खबर गलत निकली।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना