कलेक्टर से शादी की फरियाद: प्रेमिका के माता-पिता को मनाने की गुहार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Ram Yadav, Update: Yoganand Shrivastva

रायसेन: कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान एक अनोखा आवेदन सबका ध्यान खींच लाया। गोहरगंज तहसील के हेमंत मांझी ने प्रशासन से अपनी प्रेमिका परीक्षा से शादी कराने की मांग की।

हेमंत ने आवेदन में लिखा कि वह और परीक्षा पिछले छह साल से एक-दूसरे को जानते हैं और एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। लेकिन लड़की के माता-पिता राज़ी नहीं हैं। हेमंत का कहना है कि उनकी प्रेमिका बहुत भावुक स्वभाव की है और वह परिवार के दबाव में टूट सकती है। उन्होंने प्रशासन से गुजारिश की है कि दोनों परिवारों को समझाकर शादी कराने में मदद की जाए।

संवाददाता से बात करते हुए हेमंत ने कहा, “मैं परीक्षा के माता-पिता से खुद बात करना चाहता हूं, लेकिन वह मुझे मौका नहीं दे रही है। मुझे डर है कि कहीं वह कुछ गलत कदम न उठा ले।”

इस मामले में अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय ने कहा कि यह पूरी तरह व्यक्तिगत मामला है, जिसे परिवार आपस में बैठकर सुलझा सकते हैं। प्रशासन ने युवक को समझाया है कि ऐसी पारिवारिक समस्याओं का समाधान आपसी सहमति से ही संभव है।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी