आगरा में यमुना का कहर: ताजमहल के पीछे पार्क डूबा, निचले इलाकों में पानी भरा, जलस्तर खतरे के निशान से 3 फीट ऊपर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

आगरा: यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान से लगभग 3 फीट ऊपर पहुंच गया है। लगातार बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के कारण हालात और बिगड़ने की संभावना है। प्रशासन ने जिले में बाढ़ अलर्ट जारी कर दिया है। ताजमहल के पीछे स्थित पार्क और दशहरा घाट पूरी तरह डूब चुके हैं।


जलस्तर का हाल

  • यमुना का वर्तमान जलस्तर: 498 फीट
  • अलर्ट लेवल: 495 फीट
  • बाढ़ स्तर: 500 फीट
  • संभावना: जलस्तर 499 फीट तक पहुंच सकता है

यमुना का बढ़ता प्रकोप

यमुना का पानी आगरा शहर के कई निचले इलाकों में घुस गया है। पोइया और मनोहरपुर जैसे क्षेत्रों में सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं। शहर के 40 से अधिक नालों का पानी भी उल्टा बहने लगा है। प्रशासन ने नाव संचालन और नदी किनारे जाने पर रोक लगा दी है।

  • ताजमहल के पीछे दशहरा घाट और पार्क पानी में डूब गए हैं।
  • कैलाश घाट पर मंदिर की सीढ़ियां जलमग्न हैं।
  • बल्केश्वर घाट का काली भैरा मंदिर पूरी तरह डूब चुका है।
  • चंद्रशेखर पार्क तक यमुना का पानी पहुंच गया है।
  • कई झोपड़ियां और घर भी पानी में डूब चुके हैं।

गांवों और किसानों पर संकट

लगभग 40 गांव बाढ़ के खतरे में हैं। दयालबाग, टेढ़ी बगिया, बल्केश्वर और नगला बूढ़ी जैसे इलाके सबसे अधिक प्रभावित हैं।

  • फतेहाबाद तहसील के खेतों में पानी भर गया है।
  • करीब 9,000 एकड़ जमीन डूब चुकी है।
  • कई परिवारों को विस्थापित कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

गोकुल बैराज से छोड़ा जा रहा पानी

गोकुल बैराज से 1.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते आगरा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।


प्रशासन की अपील

  • जरूरी दस्तावेज़ (आधार, पासबुक, राशन कार्ड) को वॉटरप्रूफ बैग में रखें।
  • प्राथमिक उपचार किट, क्लोरिन, ORS और आवश्यक दवाएं तैयार रखें।
  • खाने-पीने की सामग्री और पशुओं के चारे को ऊंचे स्थान पर रखें।
  • गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को शरणालयों में शिफ्ट करें।
  • बिजली का मुख्य स्विच और गैस रेगुलेटर बंद रखें।
  • बाढ़ के पानी के संपर्क में आए खाने-पीने की चीज़ों का सेवन न करें।
  • डूबे हुए हैंडपंप का पानी इस्तेमाल न करें।

कंट्रोल रूम नंबर

बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित है।

  • फोन: 0562-2260550
  • मोबाइल: 9458095419

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण