सुकमा : इनामी नक्सली समेत चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Big success in Sukma: Four arrested including rewarded Naxalite

रिपोर्ट- मनीश सिंह

सुकमा। सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के केरलापाल इलाके में पुलिस ने एक इनामी नक्सली समेत चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन नक्सलियों में से एक पर दो लाख रुपए का इनाम घोषित था।

क्या-क्या बरामद हुआ?

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी मिली। इसमें –

  • दो टिफिन बम
  • अन्य नक्सली गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाला सामान

गोगुंडा के रहने वाले हैं सभी नक्सली

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चारों नक्सली गोगुंडा इलाके के निवासी हैं। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिनसे आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जेल भेजे गए आरोपी

पूछताछ पूरी होने के बाद सभी नक्सलियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि इन नक्सलियों की गिरफ्तारी से इलाके में नक्सली गतिविधियों की कमर टूट जाएगी।