उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने की पीएम मोदी से मुलाकात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए (NDA) के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

गौरतलब है कि रविवार को सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए ने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राधाकृष्णन को उम्मीदवार घोषित किया था। बता दें कि मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।


कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?

  • राधाकृष्णन मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं।
  • वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आरएसएस और पूर्ववर्ती जनसंघ से जुड़े रहे हैं।
  • इससे पहले वे झारखंड और तेलंगाना के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) तथा पुडुचेरी के उपराज्यपाल भी रह चुके हैं।
  • 16 वर्ष की आयु में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और जनसंघ से जुड़कर राजनीति में सक्रियता शुरू की थी।
  • उन्होंने दक्षिण भारत, विशेषकर तमिलनाडु और केरल में भाजपा को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने में अहम योगदान दिया।
  • वे तमिलनाडु के कोयंबटूर से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।

उपराष्ट्रपति चुनाव का कार्यक्रम

  • अधिसूचना जारी: 7 अगस्त, 2025 (गुरुवार)
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त, 2025 (गुरुवार)
  • नामांकन पत्रों की जांच: 22 अगस्त, 2025 (शुक्रवार)
  • नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख: 25 अगस्त, 2025 (सोमवार)
  • मतदान (यदि आवश्यक हुआ): 9 सितंबर, 2025 (मंगलवार), सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक
  • मतगणना (यदि जरूरी हुई): 9 सितंबर, 2025 (मंगलवार)
- Advertisement -
Ad imageAd image

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'

Ujjain : उज्जैन में गूंजा ‘निजीकरण विरोधी’ नारा, आज देशव्यापी हड़ताल में सड़कों पर उतरे श्रमिक

रिपोर्टर: विशाल दुबे Ujjain : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और सिटी ट्रेड यूनियन

Datia: जमीन के लालच में कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, आरोपी हिरासत में

Report: Vijay Datia (मध्य प्रदेश): जिले के जिगना थाना क्षेत्र के अंतर्गत

देशभर में Coal Workers Strike: चार लेबर कोड के विरोध में खदानों में कामकाज ठप

एसईसीएल बैकुंठपुर समेत देशभर के कोयला उद्योग में मजदूरों का आक्रोश अब

दुर्ग के रॉयल एकेडमी स्कूल में Expired Food Controversy

Expired Food Controversy: दुर्ग जिले के ग्राम Pauwara में संचालित रॉयल एकेडमी

कोरबा में Illegal Mining पर कार्रवाई: 9 वाहन और 700 घन मीटर रेत जप्त

Illegal Mining: कोरबा जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज