बेमेतरा: सड़क पर बैठे मवेशियों से बढ़ रहा हादसों का खतरा, प्रशासन बेपरवाह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bemetara: The risk of accidents is increasing due to cattle sitting on the road, administration is careless

बेमेतरा। रिपोर्टर – संजू जैन।
बेमेतरा से दुर्ग मार्ग पर 24 घंटे सड़क पर बैठे मवेशी आमजनों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। खासकर भेडनी पुल पर सैकड़ों की संख्या में मवेशी बैठे रहते हैं। कई बार छोटे बछड़ों के भी सड़क पर छोड़ दिए जाने से स्थिति और खतरनाक हो जाती है। इसके चलते अब तक कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

गौठान बंद, सड़क पर मवेशी

स्थानीय लोगों का कहना है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मवेशियों के लिए गौठान योजना शुरू की थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद इन गौठानों का संचालन बंद हो गया। परिणामस्वरूप मवेशी अब सड़कों पर आकर बैठ जाते हैं।

वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबत

भेडनी से लेकर बेमेतरा और दुर्ग की ओर जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक इन मवेशियों के कारण रोजाना परेशानी झेलते हैं। कई बार तो तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से मवेशियों की मौत हो जाती है, वहीं बाइक सवार और बड़े वाहन भी दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश हवा में

हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि सड़क पर अब एक भी मवेशी नजर नहीं आना चाहिए। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।
भेडनी, हथमुडी, निनवा और देवरबीजा सड़कों पर दिन-रात मवेशी बैठे रहते हैं। हैरानी की बात यह है कि जब किसी वीआईपी का काफिला निकलता है, तभी सड़क को साफ किया जाता है और मवेशियों को हटाया जाता है।

लोगों में नाराजगी

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को केवल वीआईपी मूवमेंट के समय नहीं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए भी कदम उठाने चाहिए। वरना सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण बड़े हादसे कभी भी हो सकते हैं।

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल