,

बिलावल भुट्टो को मिथुन चक्रवर्ती की दो-टूक: “अगर दिमाग सनक गया तो…

BY: Yoganand Shrivastva

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की भारत को दी गई धमकी पर भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारत ने संयम खो दिया, तो नतीजे पाकिस्तान को भुगतने पड़ेंगे।


मिथुन चक्रवर्ती का बयान

कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने कहा—
“अगर ऐसी बातें करते रहेंगे और हमारी एजेंसियों का दिमाग सनक गया, तो एक के बाद एक ब्रह्मोस मिसाइल दागी जाएगी।”

पाकिस्तान पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने जोड़ा—
“हम एक ऐसा बांध भी बनाने का सोच सकते हैं, जिसमें 140 करोड़ भारतीय पेशाब करेंगे और फिर बांध का पानी छोड़ देंगे… सुनामी आ जाएगी। मुझे पाकिस्तान के आम लोगों से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन ये बात मैंने सिर्फ बिलावल भुट्टो के लिए कही है।”


बिलावल की चेतावनी

यह प्रतिक्रिया बिलावल भुट्टो के हालिया बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने सिंधु नदी का प्रवाह मोड़ने को पाकिस्तान की इतिहास, संस्कृति और सभ्यता पर हमला बताया था। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जल परियोजना पाकिस्तान की जल सुरक्षा के लिए खतरा है और इसे मई में हुई सैन्य झड़प से जोड़ा।


पहले भी दी थी युद्ध की धमकी

जून में बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान की संसद में कहा था कि अगर सिंधु नदी का पानी नहीं मिला तो पाकिस्तान युद्ध करेगा।
गौरतलब है कि भारत ने अप्रैल में 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिया गया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा है कि यह समझौता अब बहाल नहीं होगा।


पाकिस्तानी सेना की परमाणु धमकी

इससे पहले, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भी भारत को चेतावनी दी थी कि अगर पाकिस्तान के अस्तित्व को खतरा हुआ या पानी का प्रवाह रोका गया, तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है और भारतीय ढांचे को नष्ट कर देगा।

भारत के विदेश मंत्रालय ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पाकिस्तान की यह धमकी उसके परमाणु नियंत्रण तंत्र की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत किसी भी तरह के “परमाणु ब्लैकमेल” के आगे नहीं झुकेगा और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…