,

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दर्दनाक सड़क हादसा

Tragic road accident in Gaurela-Pendra-Marwahi

रिपोर्ट- प्रयास कैवर्त

एक ही परिवार के तीन की मौत, एक गंभीर घायल

गौरेला। राखी के त्योहार की खुशियों के बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना गौरेला-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर बांधामुड़ा गांव के पास हुई।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, परिवार के चार सदस्य अपनी बहन को लेने रेलवे स्टेशन गए थे, जो राखी के दिन देर से पहुंची थी। बहन को छोड़कर वे रात में घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक चालक ने सड़क पर अचानक आए मवेशियों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

मृतक और घायल की पहचान

  • मृतक:
    • दुर्गावती आयाम
    • सनी आयाम
    • समीर आयाम
  • गंभीर घायल:
    • सुरेश पोर्ते — जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।

त्योहार की खुशियां बदली मातम में

यह हादसा ऐसे समय हुआ जब पूरा देश रक्षाबंधन मना रहा था। लेकिन इस परिवार के लिए त्योहार का दिन मातम में बदल गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भेजा और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO