,

UP Politics: यूपी की राजनीति में लाल रंग को लेकर शब्दबाण, रंग अच्छा- बुरा नहीं होता, नज़रिया सही होना चाहिए

- Advertisement -
Ad imageAd image
UP Politics

संत कबीर ने एक दोहा लिखा है -लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल ,लाली देखन मैं गई, मैं भी हो गई लाल कुछ यही हालात इन दिनों उत्तरप्रदेश की राजनीती में भी दिखाई दे रहा है। यूपी में इन दिनों लाल रंग पर बड़ी बहस छिड़ी है। दरअसल सीएम योगी ने गुरुवार को कानपुर में एक जनसभा में सपा पर निशाना साधते हुए कहा था, ”उनकी टोपी लाल है, लेकिन उनके कारनामे काले हैं और उनका इतिहास काले कारनामों से भरा पड़ा है।

अखिलेश यादव ने कही थी ये बात
योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि हमारे सिर पर तो बाल हैं। यह टोपी उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जिनके सिर पर बाल नहीं हैं। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके भी योगी के बयान पर निशाना साधा था और कहा था कि लाल रंग देखकर सांड भड़क जाते हैं। ‘कन्नौज में अखिलेश ने कहा, कभी-कभी लोग तिलमिला जाते हैं और कुछ भी बोलते रहते हैं। कभी-कभी जब लोग आहत होते हैं तो और भी ज्यादा बोल जाते हैं।

लाल रंग देवी दुर्गा का रंग है

यादव ने अपनी पार्टी का बचाव करते हुए कहा था कि लाल रंग भावनाओं का रंग है। लाल रंग देवी दुर्गा का रंग है। योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वे हमारी टोपी का दुरुपयोग कर रहे हैं, फिर भी हमारा व्यवहार बहुत अच्छा है। कम से कम हमारे बाल तो पूरे हैं, इसलिए हम टोपी पहन रहे हैं। जिनके बाल नहीं, उन्हें भी टोपी पहननी चाहिए। यह लाल रंग क्रांति का है। यह लाल रंग हमारी भावनाओं का है। यह लाल रंग मेल-मिलाप का है। जब हमारे यहां कोई पारिवारिक समारोह होता है तो लाल रंग सबसे ज्यादा दिखता है। जब हम खुश होते हैं तो हमारे चेहरे लाल हो जाते हैं और जब हम दुखी होते हैं तो भी हमारे चेहरे लाल हो जाते हैं।’

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा को उम्मीद से ज्यादा सफलता मिली और पार्टी ने पीडीए को सफलता का कारण माना। जाहिर है उत्साह से लबरेज समाजवादी पार्टी ही योगी आदित्यनाथ के निशाने पर है और यदा कदा शब्दबाण से योगी ,अखिलेश यादव को आहत करते रहते हैं। इस बार मामला लाल रंग से जुड़ा है तो घात प्रतिघात का दौर जारी है।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ

Trump ने बदला Oil Game! वेनेजुएला से सबसे बड़ी तेल डील का ऐलान, अमेरिका को होगा बड़ा फायदा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वेनेजुएला के साथ एक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मध्य-उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP चुनाव आयोग में

Mohan Yadav Raksha Bandhan: खाचरौद में CM मोहन यादव का स्वागत, नागदा की बहनों ने बांधी राखी

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mohan Yadav Raksha Bandhan रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री